Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गाजीपुर कूड़े के पहाड़ पर आग लगने से राजनीतिक हंगामा शुरू

01:19 PM Apr 22, 2024 IST | Jivesh Mishra

Ghazipur Garbage Mountain Fire: गाजीपुर लैंडफिल में आग लगने के साथ ही राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गया है। समस्या का समाधान न होने पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा की आलोचना की है।, उधर मौके पर आगे बुझाने का प्रयास जारी है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आग बुझाने के लिए 14 फायर टेंडर भेजे गए हैं। आग लैंडफिल के भीतर उत्पन्न गैसों से लगी है।

Highlights:

दिल्ली नगर निगम की लापरवाही के चलते ये आग लगी

इस बीच नगर निगम में सत्ता से बाहर दिल्ली भाजपा ने लैंडफिल मुद्दे को हल करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने में विफल रहने के लिए आप की तीखी आलोचना की। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि यह शर्मनाक है कि केजरीवाल के नेतृत्व वाले दिल्ली नगर निगम की लापरवाही के कारण गाज़ीपुर लैंडफिल साइट पर आग लग गई।

आज लैंडफिल साइट से पुराने ढेर हटाने के बजाय वहां एक नया ढेर बना

उन्होंने कहा, ''केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम के 2022 के चुनावों से पहले 31 दिसंबर 2023 तक इस लैंडफिल साइट को साफ करने का वादा किया था, लेकिन आज लैंडफिल साइट से पुराने ढेर हटाने के बजाय वहां एक नया ढेर बन गया है।'' सामाजिक कार्यकर्ता और वकील विनीत जिंदल ने एक्स पर कहा,“दिल्ली के एक नागरिक के रूप में, मैं कह रहा हूं कि हम दिल्ली के नागरिकों को इस तरह के धुएं में धीरे-धीरे मरने के लिए छोड़ दिया गया है। दिल्ली सरकार और एमसीडी विफल हो गए हैं। अब हम केवल यही उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री व एलजी ही कुछ करेंगे।'

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article