For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

छठ पूजा को लेकर दिल्ली में शुरू हुई राजनीति, भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर लगाया ये आरोप

08:17 PM Oct 10, 2023 IST | Prateek Mishra
छठ पूजा को लेकर दिल्ली में शुरू हुई राजनीति  भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर लगाया ये आरोप

पिछले कुछ वर्षों से दिल्ली में छठ पूजा जैसे महापर्व पर भी जमकर राजनीति होने लगी है। ऐसा लग रहा है कि इस वर्ष भी छठ का पवित्र महापर्व भाजपा और आम आदमी पार्टी की राजनीति का शिकार होने जा रहा है।

भाजपा ने छठ महापर्व को लेकर केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए अपने पूर्वांचल मोर्चा को आगे कर दिया है। भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर छठ समितियों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल पर पूर्वांचलियों के प्रति सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।

दिल्ली भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष नीरज तिवारी ने आरोप लगाया कि छठ पूजा को लेकर हमेशा ही अरविंद केजरीवाल ने एक सोची-समझी साजिश के तहत इसे रोकने या इस पर पाबंदी लगाने की कोशिश की है, जिसे अब भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। छठ पूजा की फंडिंग और तैयारियों को लेकर केजरीवाल सरकार ने जो भ्रष्टाचार किया है, उसको लेकर वे जन-जन तक जाएंगे।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

Advertisement
×