Ponzi Scam Case : सीबीआई ने TMC नेता को किया गिरफ्तार, करीब 80 लाख रुपये नकदी बरामद
लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाने वाले पोंजी घोटाले में कथित भूमिका को लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेता व हालीसहर नगर निगम के अध्यक्ष राजू साहनी को सीबीआई ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। केन्द्रीय एजेंसी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
11:17 PM Sep 02, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाने वाले पोंजी घोटाले में कथित भूमिका को लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेता व हालीसहर नगर निगम के अध्यक्ष राजू साहनी को सीबीआई ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। केन्द्रीय एजेंसी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
Advertisement
अधिकारी ने बताया कि सीबीआई अधिकारियों के दल ने हालीसहर और न्यू टाउन स्थित साहनी के मकानों पर छापा मारा और बर्धमान संमार्ग वेलफेयर ट्रस्ट पोंजी घोटाला मामले में घंटों उनसे पूछताछ की।
Advertisement
उन्होंने बताया कि न्यू टाउन स्थित मकान से करीब 80 लाख रुपये नकद और हालीसहर स्थित मकान से एक देशी कट्टा मिला है।
Advertisement
अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने तृणमूल कांग्रेस के नेता राजू साहनी के आवासों की तलाशी ली और वहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले। हमारे अधिकारियों ने उनसे पूछताछ भी की। हालांकि, उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया। साहनी को उसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया।’’
उन्होंने बताया कि कुछ दस्तावेजों से ऐसा लगता है कि थाईलैंड में साहनी का बैंक खाता है। उन्होंने कहा, ‘‘आशा है कि पूछताछ के दौरान हमें उनसे और सूचना मिलेगी।’’
घोटाले के संबंध में सीबीआई की आर्थिक अपराध इकाई ने 2018 में मामला दर्ज किया था।

Join Channel