Pope Francis Died: नहीं रहे पोप फ्रांसिस, 88 की उम्र में वेटिकन सिटी में निधन
वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस का 88 की उम्र में निधन
पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और वेटिकन सिटी के कासा सांता मार्टा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वेटिकन के कैमरलेंगो कार्डिनल केविन फैरेल ने उनकी मौत की घोषणा की।
पोप फ्रांसिस अब हमारे बीच नहीं रहे। सोमवार 21 अप्रैल 2025 को 88 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उन्होंने वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वेटिकन की खबर के मुताबिक, वे काफी समय से बीमार थे। कल ईस्टर के मौके पर वे काफी समय बाद लोगों के सामने आए। पोप फ्रांसिस की मौत की घोषणा वेटिकन के कैमरलेंगो कार्डिनल केविन फैरेल ने की।
लंबे समय से बीमार थे पोप फ्रांसिस
पोप फ्रांसिस लंबे समय से बीमार थे। पोप फ्रांसिस 14 फरवरी को अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्हें डबल निमोनिया था। वे अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में थे। एक महीने से ज्यादा समय अस्पताल में बिताने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पोप की देखभाल करने वाले सर्जरी प्रमुख सर्जियो अल्फिएरी ने कहा था कि उन्हें दवाओं की जरूरत बनी रहेगी। करीब एक महीने तक अस्पताल में इलाज कराने के बाद पोप 24 मार्च को अपने आवास कासा सांता मार्टा लौटे थे। अस्पताल से लौटते ही उन्होंने अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में जुटे लोगों को आशीर्वाद दिया।
Pope Francis died on Easter Monday, April 21, 2025, at the age of 88 at his residence in the Vatican’s Casa Santa Marta. pic.twitter.com/jUIkbplVi2
— Vatican News (@VaticanNews) April 21, 2025
उपराष्ट्रपति वेंस ने की थी पोप फ्रांसिस से मुलाकात
आपको बता दें अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने 20 अप्रैल यानी ईस्टर संडे के दिन पोप फ्रांसिस से संक्षिप्त मुलाकात की। उनसे मुलाकात के बाद आज उपराष्ट्रपति भारत के दौरे पर आए हैं।
भारत पहुंचे अमेरिकी उप-राष्ट्रपति, आज होगी प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक