For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, कैसा दिखता है राम दरबार? आ गई पहली तस्वीर

राम दरबार की पहली झलक, मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

01:40 AM Jun 05, 2025 IST | Shivangi Shandilya

राम दरबार की पहली झलक, मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा  कैसा दिखता है राम दरबार  आ गई पहली तस्वीर

अयोध्या के राम मंदिर में गंगा दशहरा पर राम दरबार की दूसरी प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस भव्य कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। हजारों श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन के लिए पहुंचे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राम दरबार में माता सीता, भगवान श्री राम और हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई है।

अयोध्या के राम मंदिर में आज गंगा दशहरा पर यानी 5 जून को राम दरबार की दूसरी प्राण प्रतिष्ठा हुई। राम दरबार और परिसर के सात अन्य मंदिरों की अभिजीत मूहुर्त में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ है. राम दरबार की पहली तस्वीर भी सामने आगई है। यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी इस भव्य कार्यक्रम के साक्षी बनें और राम मंदिर पहुंचकर पूरे विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पूजा-अर्चना की। खास बात ये भी है कि इसी दिन सीएम योगी का 53वां जन्मदिन भी है।

प्रथम तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

प्रथम तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

बता दें कि आज भव्य तरीके से राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई है. हजारों श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं. आज राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई है. राम दरबार में माता सीता, भगवान श्री राम और हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई है. इस भव्य समारोह में 101 वैदिक आचार्यों को आमंत्रित किया गया था, जो प्राण प्रतिष्ठा में साक्षी बने हैं।

भीड़ को देखते हुए सुरक्षा टाइट

वहीं दूसरी तरफ भगवान की एक झलक पाने के लिए हजारों लोग राम मंदिर पहुंच रहे हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन के लिए सबसे बड़ा चैलेन्ज इतनी भीड़ को सुरक्षा देना। अधिक भीड़ होने की वजह से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महंत विष्णुदास के अनुसार, 22 जनवरी 2024 को बाल रूप में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, अब राजा राम के रूप में मूर्ति की प्रतिष्ठा हुई है।

सीएम योगी ने एक्स पर क्या कहा?

राम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा से पहले सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा,”प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम में आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर श्री राम दरबार सहित अष्ट देवालयों में पवित्र देव विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा हेतु आयोजित कार्यक्रम का साक्षी बनने का परम सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। यह पावन अवसर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की नूतन अभिव्यक्ति है। सियावर श्री रामचन्द्र की जय!”

22 जनवरी 2024 को बाल रूप की प्राण प्रतिष्ठा

बता दें कि 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का उद्घाटन किया था। राम मंदिर में भगवान श्री राम के बाल स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। जिसमें कई नामचीन हस्तियों को भगवान के दर्शन का सौभाग्य मिला था। हजारों की संख्या में लोग वहां पहुंचे थे। कड़ाके की ठंड में 500 साल बाद भगवान राम अपने भवन में विराजमान हुए थे। भक्तों में एक अलग ही खुशी थी। राम राज आने से भक्तों के दिल और दिमाग में बस जय श्री राम हैं।

भारतीय रेलवे ने बनाया रिकॉर्ड, 1 मिनट में 31,814 टिकट बुक

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×