For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस और BJP पर साधा निशाना

08:23 PM Oct 30, 2023 IST
प्रशांत किशोर ने कांग्रेस और bjp पर साधा निशाना

चर्चित चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने सोमवार को कांग्रेस और भाजपा पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपना संगठन लालू प्रसाद को बेच दिया और भाजपा ने केंद्र की सत्ता के लिए बिहार को नीतीश कुमार के हवाले कर दिया। जन सुराज पदयात्रा के क्रम में मधुबनी पहुंचे प्रशांत किशोर ने कहा कि 1989-90 में कांग्रेस जब यहां हारी, उसके बाद उन्होंने पूरे बिहार को लालू प्रसाद के हवाले कर एक तरीके से बेच दिया। बिहार को बेचने के साथ अपने संगठन को भी बेच दिया।

कांग्रेस ने 1990 में बिहार की जनता के साथ जो धोखा किया

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 1990 में बिहार की जनता के साथ जो धोखा किया, उसका खामियाजा आज तक भुगत रही है। बिहार में 1990 के दौर में कांग्रेस रुलिंग पार्टी थी। यही गलती भाजपा ने की, उसने बिहार को नीतीश के हवाले कर दिया। जो भाजपा दूसरे राज्यों में अलग-अलग दलों को तोड़कर अपनी सरकार बनाती है, वही भाजपा 2020 में यहां सबसे बड़ी पार्टी थी, लेकिन उसने बिहार के सुधारने की जिम्मेदारी नहीं ली। उन्होंने नीतीश को सीएम बनाया, जिनके पास सिर्फ 42 विधायक थे।

20, 25, 30 सांसद जीतकर दिल्ली में जाते रहे

प्रशांत किशोर ने साफ कहा कि कांग्रेस ने संगठन को इसलिए लालू प्रसाद के हाथों बेचा कि उसके 20, 25, 30 सांसद जीतकर दिल्ली में जाते रहे, चाहे बिहार की जनता मरती रहे। यही कार्य बाद के वर्षों में सांसदों की लालच में भाजपा ने की। दिल्ली में बैठकर वह कहते रहे, बिहार पिछड़ा है। यहां लालू प्रसाद और नीतीश कुमार का पूरा फोकस यही है कि समाज को बांटो और राज करो

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Deepak Kumar

View all posts

राजनीतिक पत्रकारिता के साथ मनोरंजन और क्रिकेट में भी रूचि रखता हूँ। पत्रकारिता में परास्नातक के साथ एक वर्ष का रिपोर्टिंग और एंकरिंग में डिप्लोमा है। सड़क से लेकर स्टूडियो तक का सफर आसान ना था जिसमे मुझे विशेष शो लाने के लिए भी कहा गया। लेकिन अब तो मानो कैमरे और माइक मेरे दोस्त हो गए हो...और हा में लिखता भी हूँ

×

.