W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दुनियाभर में 6G लॉन्च करने की तैयारी, एक सेकेंड में डाउनलोड हो जाएगी 50GB की फिल्म

05:02 AM Oct 21, 2024 IST | Aastha Paswan
दुनियाभर में 6g लॉन्च करने की तैयारी  एक सेकेंड में डाउनलोड हो जाएगी 50gb की फिल्म
Advertisement

6G Technology:  यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों ने 6G तकनीक में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। शोधकर्ताओ ने ऑर्थोगोनल फ़्रीक्वेंसी-डिविज़न मल्टीप्लेक्सिंग (OFDM) विधि का इस्‍तेमाल कर 938 Gbps की डेटा ट्रांसमिशन स्‍पीड हासिल की है।

6G लॉन्च करने की तैयरी

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों ने 6G टेक्नोलॉजी में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। जो मौजूदा 5G नेटवर्क की तुलना में 9000 गुना तेज है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से 50 GB की ब्लू-रे क्वालिटी वाली मूवी को सिर्फ एक सेकंड में डाउनलोड किया जा सकता है। यह खोज अल्ट्रा-हाई-स्पीड कम्युनिकेशन नेटवर्क के आगे की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

OFDM विधि का किया इस्‍तेमाल

फ़्रीक्वेंसी बैंड का अधिकतम उपयोग करने के लिए शोधकर्ताओं ने ऑर्थोगोनल फ़्रीक्वेंसी-डिविज़न मल्टीप्लेक्सिंग (OFDM) विधि का इस्‍तेमाल किया और 938 Gbps की गति हासिल की। झिक्सिन लियू की टीम अब स्मार्टफोन निर्माताओं और नेटवर्क प्रदाताओं के साथ व्यावसायिक 6G तकनीक को साकार करने के लिए चर्चा कर रही है।

जापान भी कर रहा है कोशिश

जापान में DOCOMO, NEC और Fujitsu जैसी कंपनियों का एक कंसोर्टियम 6G डिवाइस पर काम कर रहा है, जो 100 मीटर तक 100 Gbps की स्पीड से डेटा ट्रांसमिट कर सकता है। 6G नेटवर्क की संभावनाएं न केवल गति बढ़ाने तक सीमित हैं, बल्कि यह अरबों डिवाइस को जोड़ने की भी क्षमता रखता है। यह ड्राइवर लैस कारों और स्‍मार्ट सिटी की अवधारणा को सही अर्थों में मूर्तरूप देने में अहम योगदान दे सकता है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×