For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से करेंगी अपने ओडिशा दौरे की शुरुआत

12:12 PM Nov 20, 2023 IST | Yogita Tyagi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से करेंगी अपने ओडिशा दौरे की शुरुआत

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा की अपनी यात्रा शुरू करेंगी। अपनी यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केंद्र सरकार के एकलव्य स्कूल की आधारशिला रखेंगी, उसके बाद दिन में उनके पैतृक गांव का दौरा करेंगी।

  • केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा की अपनी यात्रा शुरू करेंगी
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केंद्र सरकार के एकलव्य स्कूल की आधारशिला रखेंगी
  • उसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिन में अपने पैतृक गांव का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति का ओडिशा और आंध्र प्रदेश का दौरा

वरिष्ठ भाजपा नेता ने आगे बताया कि राष्ट्रपति राज्य में विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगी। उन्होंने आगे कहा, फिर वह दक्षिण ओडिशा पहुंचेंगी जहां से वह संबलपुर पहुंचेंगी। रविवार को जारी एक ऑफिशियल प्रेस रिलीज़ में कहा गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 से 22 नवंबर तक ओडिशा और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×