राष्ट्रपति जो बाइडन ने म्यामां के सैन्य शासन के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने के दिए आदेश
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को म्यामां के सैन्य शासन के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए हैं। इस दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश में इस महीने सैन्य तख्तापलट के जरिए सेना ने सत्ता संभाल लिया है।
08:26 AM Feb 11, 2021 IST | Desk Team
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को म्यामां के सैन्य शासन के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए हैं। इस दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश में इस महीने सैन्य तख्तापलट के जरिए सेना ने सत्ता संभाल लिया है। बाइडन ने कहा कि वह एक कार्यकारी आदेश जारी कर रहे हैं, जिससे म्यामां के जनरल को अमेरिका में एक अरब डॉलर की संपत्ति का उपयोग नहीं कर पायेंगे। बाइडन ने कहा कि और कई कदम भी उठाए जा रहे हैं।
Advertisement
बाइडन ने कहा कि सेना को सत्ता छोड़ देना चाहिए और देश के लोगों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। म्यामां में सेना ने सत्ता को अपने नियंत्रण में ले लिया है तथा स्टेट काउंसलर आंग सान सू ची समेत देश के अन्य शीर्ष नेताओं को हिरासत में ले लिया।
Advertisement