Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राष्ट्रपति मुर्मू 29 नवंबर को हरियाणा रोडवेज में E -Ticket प्रणाली की शुरुआत करेंगी,छह डिपो में होगी लागू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को कुरुक्षेत्र में हरियाणा रोडवेज की ‘ई-टिकट’ प्रणाली की शुरुआत करेंगी।

01:18 AM Nov 28, 2022 IST | Desk Team

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को कुरुक्षेत्र में हरियाणा रोडवेज की ‘ई-टिकट’ प्रणाली की शुरुआत करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 नवंबर को कुरुक्षेत्र में हरियाणा रोडवेज की ‘ई-टिकट’ प्रणाली की शुरुआत करेंगी। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।
Advertisement
बयान में कहा गया कि नई ‘ई-टिकट’ प्रणाली से न केवल यात्रियों को लाभ होगा, बल्कि राज्य द्वारा संचालित परिवहन से जुड़े राजस्व में ‘‘गड़बड़ी’’ भी बंद हो जाएगी। नई व्यवस्था के तहत 10 लाख ‘नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ (एनसीएमसी) मुफ्त या रियायती दरों पर जारी किए जाएंगे।
प्रारंभिक चरण में इन छह डिपो में होगी लागू
प्रारंभिक चरण में, परियोजना को छह डिपो – चंडीगढ़, करनाल, फरीदाबाद, सोनीपत, भिवानी और सिरसा- में लागू किया जाएगा। बयान के मुताबिक, जनवरी 2023 के अंत तक शेष 18 डिपो को भी इस प्रणाली के दायरे में लाया जाएगा।
Advertisement
Next Article