टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

हरियाणा में बलात्कार की घटनाओं पर अपनी ‘‘चुप्पी’’ तोड़ें प्रधानमंत्री: कांग्रेस 

NULL

07:44 PM Jan 20, 2018 IST | Desk Team

NULL

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हरियाणा में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं पर अपनी ‘‘चुप्पी’’ तोड़ने की आज मांग की और आरोप लगाया कि राज्य ‘‘बलात्कार राजधानी’’ के रूप में बदल रहा है। राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने सवाल किया कि क्या राजग सरकार का ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ का नारा महज एक जुमला है।  उन्होंने कहा कि मोदी को अपने ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम में इस मुद्दे पर बोलना चाहिए।

सुष्मिता ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि हरियाणा तेजी से ‘‘देश की बलात्कार राजधानी’’ के रूप में बदल रहा है और राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का ‘अहंकारी और असंवेदनशील’ रवैया और अधिक परेशान करने वाला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा से पिछले 12 दिनों में बलात्कार के 10 मामले सामने आये है। लेकिन मुख्यमंत्री खट्टर इन जघन्य अपराधों पर कोई कार्रवाई करने के बजाय आरोप-प्रत्यारोप में लगे हुए हैं।

सुष्मिता ने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछना चाहती हूं कि मोदी जी इस मुद्दे पर चुप क्यों है। उन्हें अपने मन की बात कार्यक्रम में इस पर बोलना चाहिए। क्या बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ महज एक जुमला है।’’ अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रमुख के साथ कांग्रेस की नेता कुमारी शैलजा और किरण चौधरी भी थीं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article