प्रधानमंत्री का कर्नाटक दौरा : ट्विटर पर ट्रेंड हुआ, मोदी वापस जाओ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर गुरुवार को कर्नाटक पहुंचे तो टि्वटर पर ‘#मोदी वापस जाओ (गो बैक मोदी)’ कई घंटे तक ट्रेंड करता रहा।
05:12 PM Jan 02, 2020 IST | Shera Rajput
Advertisement
बेंगलुरु : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर गुरुवार को कर्नाटक पहुंचे तो टि्वटर पर ‘#मोदी वापस जाओ (गो बैक मोदी)’ कई घंटे तक ट्रेंड करता रहा।
Advertisement
Advertisement
टि्वटर पर मोदी के वापस जाने की बाते कहने वाले कुछ लोगों का कहना था कि प्रधानमंत्री अपने भाषणों में राज्य के मुद्दों पर नहीं बोलते। वहीं, कुछ अन्य ने पूछा कि राज्य में पिछले साल जब भीषण बाढ़ आई थी तो उस समय वह क्यों नहीं आए थे। कुछ ने राज्य को विलंब से तथा अपर्याप्त सहायता देने का आरोप लगाया।
Advertisement
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र हिन्दी थोपने की कोशिश कर रहा है और जीएसटी में राज्य की हिस्सेदारी तथा मनरेगा कोष को जारी करने में देरी कर रहा है।
लोगों ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और सिद्धगंगा मठ में मोदी के संबोधन को लेकर भी उनकी आलोचना की।
मोदी आज अपराह्न यहां पहुंचे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से तुमकुरु पहुंचे और सिद्धगंगा मठ का दौरा किया। शुक्रवार को वह यहां 107वीं विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे।
पूर्व में मोदी के तमिलनाडु दौरे के समय भी ‘मोदी वापस जाओ’ ट्रेंड हुआ था।

Join Channel