Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा ने गोल्फ कोर्स से शेयर की अपनी फोटोज, पति निक जोनस के कॉमेंट पर टिक गई सबकी निगाहें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मनोरंजन जगत के पावर कपल हैं। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और इसकी झलक सोशल मीडिया पर आए दिन देखने को मिलती है। इस बार भी कुछ ऐसा हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिस पर निक जोनस के कॉमेंट ने सारी लाइमलाइट चुरा ली है।

05:33 PM May 01, 2022 IST | Desk Team

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मनोरंजन जगत के पावर कपल हैं। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और इसकी झलक सोशल मीडिया पर आए दिन देखने को मिलती है। इस बार भी कुछ ऐसा हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिस पर निक जोनस के कॉमेंट ने सारी लाइमलाइट चुरा ली है।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपने नाम का डंका बजा चुकी एक्ट्रेस प्रियंका
चोपड़ा इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। आजकल एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर काफी
एक्टिव हैं वो रोजाना अपनी कोई ना कोई तस्वीर शेयर फैन्स के दिलों का
 तापमान बढ़ाती नजर आ रही हैं। फैंस भी एक्ट्रेस
की एक झलक पाने के लिए दीवाने रहते है। 

Advertisement

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मनोरंजन जगत
के पावर कपल हैं। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और इसकी झलक सोशल मीडिया
पर आए दिन देखने को मिलती है। इस बार भी कुछ ऐसा हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी
कुछ तस्वीरें शेयर की हैं
, जिस पर निक जोनस के कॉमेंट ने सारी लाइमलाइट
चुरा ली है।

देसी गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह गोल्फ कोर्स में मस्ती करती नजर रही
हैं। पहली तस्वीर में एक्ट्रेस अपने दोनों हाथों से बाल ठीक करती दिख रही हैं। तो
दूसरी तस्वीर निक जोनस की है। तीसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने एक दोस्त के
साथ हैं और आखिरी तस्वीर में वह सेल्फी लेती दिख रही हैं।

इन फोटोज में एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो प्रियंका ने क्रॉप टॉप और शॉर्ट
स्कर्ट पहनी हुई है
, जिसमें वह काफी
सुंदर लग रही हैं। इन तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा,
यह एक अच्छा दिन था।प्रियंका की इन तस्वीरों पर उनके पति निक जोनस
ने प्यारा सा कमेंट किया है। उन्होंने लिखा
, ‘तुम इतनी हॉट क्यों हो?’

बता दें कि एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को चंद घंटे में चार लाख 20 हजार से भी
ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इतना ही नहीं फैंस ने भी कॉमेंट सेक्शन में अपनी
फेवरेट एक्ट्रेस की तारीफों की छड़ी लगा दी है। कोई उन्हें क्यूट तो कोई सुंदर तो किसी
ने उन्हें बेस्ट बताया है।

बता दें कि कुछ महीने पहले ही सरोगेरी के जरिए प्रियंका और
निक एक नन्ही राजकुमारी के पेरेंट्स बने हैं। प्रियंका ने अभी तक अपनी बेटी की झलक
दुनिया को नहीं दिखाई है। फैंस प्रियंका और निक की बेटी की फोटो देखने के लिए काफी
बेताब है। 

प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही  फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में देसी गर्ल के अलावा कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की वाइफ आलिया भट्ट भी अहम रोल में हैं।  इसके अलावा प्रियंका के पास कई फिल्में पाइपलाइन में है,  जिसमें इट्स ऑल कमिंग
बैक टू मी
‘ शामिल है।

Advertisement
Next Article