नवाबों के शहर में Priyanka Chopra का नहीं हुआ स्वागत, चौक पर लगे एक्ट्रेस के विरोध में पोस्टर
आपको बता दें कि अभी भी प्रियंका भारत में ही है। एक्ट्रेस यूनिसेफ की तरफ से कई प्रोग्राम में शामिल होने के लिए नवाबों के शहर लखनऊ जा पहुंची है। इस दौरान लखनऊ में प्रियंका के विरोध में पोस्टर लगे हुए दिखाई दिए। आइए जानें क्या है ये पूरा मामला।
01:34 PM Nov 08, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई है। एक्ट्रेस हाल ही में मुंबई में कई इवेंट्स में नजर आई। लेकिन अब प्रियंका ने मुंबई को बॉय-बॉय कर दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट कर ये जानकारी खुद ही शेयर की है। लेकिन आपको बता दें कि अभी भी प्रियंका भारत में ही है। एक्ट्रेस यूनिसेफ की तरफ से कई प्रोग्राम में शामिल होने के लिए नवाबों के शहर लखनऊ जा पहुंची है। इस दौरान लखनऊ में प्रियंका के विरोध में पोस्टर लगे हुए दिखाई दिए। आइए जानें क्या है ये पूरा मामला।
प्रियंका चोपड़ा तीन साल बाद भारत वापस आई है। एक्ट्रेस यहां अपने वर्क कमिटमेंट के चलते आई है। हाल ही में प्रियंका मुंबई में अपने हेयर प्रोडक्ट अनॉमली का प्रमोशन करते हुए दिखाई दी। इस दौरान प्रियंका ने मुंबई में खूब मस्ती भी की। फैंस भी देसी गर्ल को वापस देखकर काफी खुश थे। मुंबई छोड़ने से पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया था। अब एक्ट्रेस लखनऊ जा पहुंची है। जहां वो आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों संग समय बिताती दिखाई दे रही है।
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुद ही फैंस संग ये जानकारी शेयर की है। लेकिन इस बीच लखनऊ के संतमूलक चौक मे एक्ट्रेस के विरोध में पोस्टर दिखाई दिए। इन पोस्टर्स पर प्रियंका के विरोध में लिखा था -You Are Not Welcome In City Of Nawabs यानी नवाबों के शहर में तुम्हारा स्वागत नहीं है। हालांकि पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरु कर दी है। खबर लिखने तक किसी का सामने नहीं आया है।
बता दें कि प्रियंका लखनऊ में 2 दिन रुकेंगी। एक्ट्रेस वहां यूनिसेफ की तरफ से प्रोग्राम में शामिल होने पहुंची है। कल एक्ट्रेस प्राथमिक विद्यालय में जाकर स्कूल की गतिविधियों में शामिल हुई। आज एक्ट्रेस लोक बंधु अस्पताल जाएंगी और वन स्टॉप सेंटर 181 महिला हेल्पलाइन भी जाएंगी। इसके साथ ही एक्ट्रेस गोमतीनगर स्थित यूनिसेफ कार्यालय न्यू बोर्न केयर यूनिट और महिला चिकित्सालय के भी जाएंगी।
Advertisement
एक्ट्रेस ने लखनऊ से फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन वीडियोज में प्रियंका कह रही है कि ‘अभी मैं यूनिसेफ के साथ भारत के लखनऊ में हूं। हम लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य से किए जा रहे काम को देखने के लिए यूनिसेफ के अलग-अलग भागीदारों के पास जा रहे हैं। मैं रोजमर्रा की जिंदगी में उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में सुनूंगी और समाधान देखूंगी, क्योंकि बड़े पैमाने पर समाधान की जरूरत है।’
Advertisement