W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

प्रियंका गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए कहा - नन की सुरक्षा को लेकर खोखले बयान दे रहे हैं गृह मंत्री

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के झांसी में कुछ नन के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह इस मामले में खोखले बयान दे रहे हैं।

02:12 PM Mar 25, 2021 IST | Ujjwal Jain

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के झांसी में कुछ नन के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह इस मामले में खोखले बयान दे रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए कहा   नन की सुरक्षा को लेकर खोखले बयान दे रहे हैं गृह मंत्री
Advertisement
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के झांसी में कुछ नन के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह इस मामले में खोखले बयान दे रहे हैं।
Advertisement
उन्होंने घटना से संबंधित एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘कौन सा राजनीतिक दल ऐसी सरकार चलाता है जिसमें ये गुंडे ट्रेन में यात्रा कर रही महिलाओं की निजी जानकारी मांगते हैं और उन्हें परेशान करते हैं? …..भाजपा…. । इनमें से कुछ किस पार्टी की छात्र इकाई के सदस्य हैं? …..भाजपा….।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केरल में विधानसभा चुनाव है तो गृह मंत्री अमित शाह इन नन को प्रताड़ना से बचाने का खोखला बयान देने में व्यस्त हैं।’’ इससे पहले, गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को आश्वासन दिया कि नन के साथ हुई कथित बदसलूकी के मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के झांसी में 19 मार्च को दो नन और उनके दो कनिष्ठ सहयोगियों को रेलवे पुलिस ने एक्सप्रेस ट्रेन से उतार कर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×