Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने का असर लोकसभा चुनाव पर नहीं पड़ेगा : सुशील मोदी

स्थायी सरकार के लिए मतदान करने जा रहे हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री यहां भाजपा के ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। 

09:02 PM Feb 10, 2019 IST | Desk Team

स्थायी सरकार के लिए मतदान करने जा रहे हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री यहां भाजपा के ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। 

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रविवार को कहा कि प्रियंका गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति का पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाने से लोकसभा चुनाव के परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के 55 महीने का काम कांग्रेस के 55 साल के शासन से कहीं ‘ज्यादा भारी’ है। मोदी ने यहां एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ लोगों का नरेंद्र मोदी में विश्वास है जो 14 करोड़ गरीब महिलाओं में सिलिंडर का वितरण करके, गांवों में बिजलीकरण और 95 फीसदी से ज्यादा घरों में शौचालय बनवाकर उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाए।’’ सक्रिय राजनीति में प्रियंका गांधी के प्रवेश के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका ‘कोई असर नहीं’ होगा क्योंकि लोग मजबूत और स्थायी सरकार के लिए मतदान करने जा रहे हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री यहां भाजपा के ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।

Advertisement
Advertisement
Next Article