For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

प्रियंका गांधी की 'केरल कासुवा साड़ी' ने दिलाई दादी इंदिरा की याद।

शपथग्रहण में पहनी यह प्रियंका गांधी की साड़ी बहुत खास

12:27 PM Nov 28, 2024 IST | Aastha Paswan

शपथग्रहण में पहनी यह प्रियंका गांधी की साड़ी बहुत खास

प्रियंका गांधी की  केरल कासुवा साड़ी  ने दिलाई दादी इंदिरा की याद।

शपथग्रहण सम्हारो में प्रियंका गांधी दिखी कुछ अलग अंदाज़ में

‘दादी की परछाईं’ कही जाने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज फिर से पुरे देश को इंदिरा गाँधी की याद दिला दी। वायनाड की सांसद बनीं प्र‍ियंका गांधी जब गुरुवार 28 नवंबर की सुबह जब शपथ ग्रहण करने लोकसभा सांसद पहुंची तो उन्होंने सबको पुराणी यादें ताज़ा करवा दीं। प्र‍ियंका जब संसद में साड़ी पहन शपथ के ल‍िए आईं तो उन्होंने सबको तुरंत युवा इंदिरा गांधी की याद दिला दी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को संसद में उनके कार्यकाल के दौरान अक्सर इसी तरह की पारंपरिक साड़ियों में देखा जाता था। आज जब प्रियंका गांधी वाड्रा ने साड़ी पहनी तो वो इंद‍िरा गांधी की तरह लग रही थीं।

‘कासवु’ साड़ी क्यों है इत्ती ख़ास ?

प्र‍ियंका गाँधी अपनी शपथग्रहण सम्हारो के मौके पर केरल की पारंपरिक साड़ी कासवु में नजर आई। यह साड़ी इसीलिए इत्ती खास है क्यूंकि यह केरल की पारंपर‍िक साड़ी मानी जाती है। बता दें संसद में लगी इंदिरा गांधी की तस्वीर में उन्होंने भी कासवु साड़ी ही पहनी है। कासवु शब्द का अर्थ होता है ज़री, यानी पारंपरिक रूप से महीन सोने या चांदी से बना धागा।

राहुल गांधी बहन पर ‘Proud’ करते दिखे

प्र‍ियंका के शपथग्रहण के मौके पर राहुल गांधी भी सदन में मौजूद थे। किसी आम भाई की तरह वह भी अपनी बहन की तस्वीर लेते नज़र आए। उन्होंने फिर यह तस्वीर उनके सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की। दरअसल प्रियंका गांधी केरल की वायनाड सीट से उपचुनाव में निर्वाचित हुई हैं, ज‍िसपर राहुल गांधी निर्वाचित हुए थे , लेकिन दो सीटों से चुनाव जीतने की वजह से उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी। इसके बाद वहां हुए उपचुनाव में प्रियंका गांधी सदन पहुंची हैं। प्र‍ियंका गाँधी के शपथग्रहण सम्हारो में सोनिआ गांधी और राहुल गाँधी दोनों ही मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×