W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अंबेडकर विवाद पर आज फिर संसद में प्रदर्शन, विपक्षी पार्टियों ने निकाला मार्च

आज अंबेडकर विवाद पर संसद के बाहर विपक्ष फिर प्रदर्शन कर रहा है।

05:12 AM Dec 20, 2024 IST | Ranjan Kumar

आज अंबेडकर विवाद पर संसद के बाहर विपक्ष फिर प्रदर्शन कर रहा है।

अंबेडकर विवाद पर आज फिर संसद में प्रदर्शन  विपक्षी पार्टियों ने निकाला मार्च
Advertisement

संसद के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन आज अंबेडकर विवाद पर संसद के बाहर विपक्ष फिर प्रदर्शन कर रहा है। विपक्षी सांसद विजय चौक से लेकर संसद भवन तक मार्च निकाल रहे हैं। इसमें कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी शामिल हैं। आज राहुल गांधी नहीं हैं।

बता दें, 19 दिसंबर को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर हुई थी। दरअसल, मकर गेट पर पक्ष-विपक्ष के सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हुई थी। ओडिशा के बालासोर से भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत चोटिल हुए थे। दोनों सांसदों के सिर में चोट लगी। इन्होंने ने राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज ने राहुल के खिलाफ हत्या की कोशिश, धमकाने, धक्का देने के आरोप समेत बीएनएस की 7 धाराओं में शिकायत दर्ज कराई थी।

इन धाराओं में राहुल के खिलाफ केस दर्ज

वैसे, पुलिस ने धारा- 109 (हत्या की कोशिश) हटाकर केवल 6 धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। इनमें चोट पहुंचाने के इरादे से काम करना, धक्का देना और डराना-धमकाना शामिल है।

राहुल को संसद से निलंबित करने की मांग

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल को संसद से निलंबित करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में लोकसभा स्पीकर को चिठ्ठी लिखी है। सूत्रों के अनुसार संसद मामले की जांच और दोनों मामलों की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी जाएगी। बीजेपी की शिकायत में पहले भी सांसद राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

BJP की फांसीवादी विचारधारा कल आई सामने

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का कहना है कि बीजेपी की ये फांसीवादी विचारधारा कल सामने आई। उन्होंने बहुत बेशर्मी से अंबेडकर जी का अपमान किया है। विरोध के बाद ये लोग भड़के और संसद के गेट पर लाठी पर बैनर और पोस्टर लेकर खड़े हो गए। सैकड़ों लोग खड़े थे। धक्का-मुक्की में मल्लिकार्जुन खड़गे भी गिर पड़े। मैंने जीवन में ऐसा पहली बार देखा है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
×