For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Pahalgam Attack: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन

दिल्ली के कई व्यापार संघों ने आज पूरे शहर में बंद का आह्वान किया

06:21 AM Apr 25, 2025 IST | Aishwarya Raj

दिल्ली के कई व्यापार संघों ने आज पूरे शहर में बंद का आह्वान किया

pahalgam attack  दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन

दिल्ली के कई व्यापार संघों ने आज पूरे शहर में बंद का आह्वान किया है। व्यापारियों द्वारा यह बंद पहलगाम हमलों के प्रति विरोध जताने के लिए बुलाया गया है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमलों के विरोध में पूरे देश में प्रदर्शन जारी हैं। इन हमलों में 28 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। हमले के बाद से भारत-पाक सीमा पर भी हाई अलर्ट जारी है। दोनों देशों के रिश्ते इस समय काफी नाजुक और गंभीर मोड़ पर हैं। भारत ने कड़ा कदम उठाते हुए दशकों पुरानी सिंधु जल संधि पर भी अस्थायी रोक लगा दी है। कल पाकिस्तान द्वारा मिसाइल परीक्षण की घोषणा के बाद से भारतीय सुरक्षा बल सतर्क हैं। हमले के बाद से दिल्ली में लगातार उच्च स्तरीय बैठकों का सिलसिला जारी है। कल गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रपति से मुलाकात भी की। भारत जल्द ही कोई बड़ा कदम उठा सकता है।

शुक्रवार को खान मार्केट समेत दिल्ली के सभी बाजार बंद

शुक्रवार को दिल्ली के सभी बाजार बंद रहेंगे। लगभग सभी व्यापार संघों ने इस बंद का समर्थन किया है। यह बंद पहलगाम हमलों के प्रति विरोध व्यक्त करने के लिए बुलाया गया है। बीते बुधवार को पूरे कश्मीर में भी सभी बाजार बंद किए गए थे। दिल्ली समेत पूरे देश में पहलगाम हमलों के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन जारी हैं।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मृतकों को श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पहलगाम हमलों में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने शहर में कैंडल मार्च का आयोजन किया। इस कैंडल मार्च में प्रमुख रूप से अमानीगंज के ब्लॉक अध्यक्ष तेजबली पाण्डेय, सोशल मीडिया के प्रदेश कोऑर्डिनेटर शैलेन्द्र पाण्डेय, शाहिद और सैकड़ों लोग शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का संकल्प लिया।

Pahalgam Attack: मिसाइल परीक्षण की तैयारी में पाकिस्तान, भारत अलर्ट मोड में

भोपाल और ओडिशा में भी विरोध प्रदर्शन

भोपाल और ओडिशा के कई जिलों में भी व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए। हमले के खिलाफ विरोध के साथ-साथ मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी गई। सभी समुदायों के लोगों ने शहर के चौक-चौराहों पर एकत्र होकर अपना विरोध और शोक व्यक्त किया। ऐसे प्रदर्शन और मार्च इस दुख की घड़ी में लोगों को जोड़ने के साथ-साथ, उन्हें हिम्मत भी देने का काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aishwarya Raj

View all posts

Advertisement
×