टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने पर भड़की कांग्रेस, विजय शाह के घर पोती कालिख

विवादित टिप्पणी पर विजय शाह के घर कांग्रेस का विरोध

10:28 AM May 14, 2025 IST | Neha Singh

विवादित टिप्पणी पर विजय शाह के घर कांग्रेस का विरोध

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी की, जिससे जनता और विपक्षी दलों में आक्रोश फैल गया। कांग्रेस नेताओं ने उनके घर पर कालिख पोतकर विरोध जताया। शाह ने माफी मांगी लेकिन कांग्रेस ने उनके मंत्री पद से हटाने की मांग की है।

Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे भारत गर्वित महसूस कर रहा है। पाकिस्तान के घर में घुसकर उनके आतंकियों का मारने वाली देश की बेटियों ने एक बार फिर अपना शौर्य दिखाया है। हर जगह कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की चर्चा हो रही है। लेकिन इस बीच कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो इनकी तारीफ करने के बजाय नए विवाद खड़े कर रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ने विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बोलते कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दे दिया, जिसके बाद बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर जनता और विपक्षी पार्टियां उन पर जमकर भड़क कर रहे हैं। हालांकि मामले को बढ़ता देख विजय शाह ने माफी मांग ली है।

विजय शाह के घर पर पोती गई कालीख

विपक्ष के नेता लगातार विजय शाह को घेर रहे हैं और बीजेपी से उन्हें बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच विजय शाह के आवास पर कुछ कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताते हुए कालीख भी पोती। विजय शाह के घर और उनकी नेमप्लेट पर कालिख पोतने का वीडियो एमपी कांग्रेस ने शेयर किया है। वीडिया के साथ कैप्शन में कांग्रेस ने लिखा, बीजेपी सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताने के बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बंगले पर कालीख पोती है।

‘विजय शाह सत्ता के नशे में चूर हो गए हैं’

एमपी कांग्रेस के आधिकारिक x अकाउंट पर लिखा गया, “विजय शाह जैसे नेता सत्ता के नशे में इतने चूर हो गए हैं कि अब वे देश की बहादुर बेटियों के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। यह न केवल सेना का बल्कि पूरे देश का अपमान है।”

विजय शाह को तुरंत बर्खास्त करे भाजपा- जीतू पटवारी

विजय शाह पर कटाक्ष करते हुए मध्य प्रदेश पीसीसी प्रमुख जीतू पटवारी ने कहा, “भाजपा के मंत्री विजय शाह ने पाकिस्तानी सेना को हिलाकर रख देने वाली भारत की बेटियों के खिलाफ इतने छोटे शब्दों में बयान दिया। वे मोहन यादव की कैबिनेट में मंत्री हैं। अब मोहन यादव को स्पष्ट करना होगा कि क्या उनकी कैबिनेट और भाजपा विजय शाह के बयान से सहमत है? अगर नहीं, तो विजय शाह को तुरंत बर्खास्त करें। सेना में रहते हुए अपनी जान की बाजी लगाकर देश का मान बढ़ाने वाली बेटियों के लिए ऐसे अपशब्दों का प्रयोग करना देश का अपमान है।”

मध्य प्रदेश: विजय शाह के विवादित बयान पर कांग्रेस ने की मंत्री पद से हटाने की मांग

Advertisement
Next Article