Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

छठ पूजा का प्रसाद बनाते समय न करें ये गलतियां, नहीं तो होंगी छठ मइया नाराज

उत्तर प्रदेश और बिहार के पूर्वी राज्यों में मनाया जाने वाला छठ का महापर्व अब पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है।

08:32 AM Oct 31, 2019 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश और बिहार के पूर्वी राज्यों में मनाया जाने वाला छठ का महापर्व अब पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है।

उत्तर प्रदेश और बिहार के पूर्वी राज्यों में मनाया जाने वाला छठ का महापर्व अब पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व इतना ज्यादा कठिन होता है कि इसमें साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना होता है। छठ पूजा में हर एक दिन कुछ न कुछ विशेष प्रसाद बनाकर छठ मइया को भोग लगाने का रिवाज है। इसी के चलते गृहणियों को प्रसाद बनाते वक्त कुछ ऐसी बातें जिनका उन्हें विशेष ध्यान रखना चाहिए।
Advertisement
1.प्याज-लहसुन का परहेज
ध्यान रखें छठ का प्रसाद बनाते वक्त भोजन में प्याज और लहसुन कताई इस्तेमाल न करें। भोजन शाकाहारी और शुद्घ देसी घी में बनाएं। 
2.हाथ-पैर धोएं
प्रसाद ग्रहण करने से पहले अपने हाथ और पैर अच्छे तरह से धो लें। इन 4 दिनों तक शराब और सिगरेट का सेवन भी नहीं करें।
3.करें सेंधा नमक का इस्तेमाल
छठ पूजा का भोजन बनाने के लिए केवल सेंघा नमक का ही इस्तेमाल करें। ध्यान रहे आप खाना बनाते समय किसी और नमक से बनी चीज को हाथ नहीं लगाएं। 
4.एक साथ करें पूजा
छठ की पूजा परिवार के सभी लोगों को एक साथ करनी चाहिए। इसके बाद सूर्य देव को अघ्र्य देकर साथ बैठकर भोजन करना चाहिए। 
Advertisement
Next Article