देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब (Punjab) की दो सीटों पर उम्मीदवारों का नाम घोषित किए। बता दें पार्टी ने आनंदपुर साहिब से मालविंदर सिंह कंग और होशियारपुर (Hoshiarpur) से राजकुमार चब्बेवाल को टिकट दिया है।
आपको बता दें इससे पहले आप ने पंजाब में एक सूची जारी की थी। इस लिस्ट में आठ प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया था। पार्टी ने राज्य के मौजूदा विधायक और मंत्रियों को मौका दिया। दिल्ली की तरह पंजाब में आप ने अधिकांश विधायकों को टिकट दिया है। अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर से लालजीत सिंह भुल्लर, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड़िया, संगरूर से गुरमीत सिंह मीत और पटियाला से डॉ. बलबीर सिंह को उतारा है।
दरअसल, पिछले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक सीट जीती थी। संगरूर से भगवंत मान ने जीत हासिल की थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में आम की जीत के बाद भगवंत मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने चार और यूपीए ने आठ सीट जीती थीं। बता दें पंजाब की 13 सीटों पर 1 जून को मतदान होगा। 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।