पंजाब : BJP नेता और पूर्व मंत्री सतपाल गोसाईं का निधन
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सतपाल गोसाईं का मंगलवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वे 85 वर्ष के थे।
11:46 PM Dec 01, 2020 IST | Shera Rajput
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सतपाल गोसाईं का मंगलवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वे 85 वर्ष के थे।
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के निदेशक विलियम भट्टी ने बताया कि गोसाईं को जब अस्पताल लाया गया तब उनकी मौत हो चुकी थी।
उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और तीन बेटियां हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गोसाईं के निधन पर शोक जताया।
सिंह ने शोक संदेश में कहा कि लुधियाना शहर के विकास और अपने नागरिकों के कल्याण के लिए अथक परिश्रम करने वाले , तीन बार विधायक रहे भाजपा के दिग्गज नेता की मौत के बारे में जानकर वे शोकाकुल हैं।
Advertisement
Advertisement

Join Channel