टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

दिवाली के मौके पर आतिशबाजी के लिए पंजाब सरकार ने दी 2 घंटे की इजाजत

पंजाब सरकार ने बुधवार को कहा कि 24 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर आतिशबाजी के लिए राज्य के लोगों को दो घंटे का समय दिया जाएगा।

11:02 PM Oct 12, 2022 IST | Shera Rajput

पंजाब सरकार ने बुधवार को कहा कि 24 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर आतिशबाजी के लिए राज्य के लोगों को दो घंटे का समय दिया जाएगा।

पंजाब सरकार ने बुधवार को कहा कि 24 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर आतिशबाजी के लिए राज्य के लोगों को दो घंटे का समय दिया जाएगा।
Advertisement
पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री गुरमीत सिंह मीत हायेर ने कहा कि उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देशों के आलोक में पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने जिला प्रशासनों को आतिशबाजी के लिए सख्ती के साथ समयसीमा लागू करने के संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किये हैं।
उन्होंने एक बयान में कहा कि दिवाली पर राज्य में रात 8 बजे से 10 बजे तक पटाखे छोड़ने की अनुमति होगी।
हायेर ने कहा कि दिवाली के अलावा गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर आठ नवंबर को सुबह 4 बजे से 5 बजे तक और रात 9 से 10 बजे तक आतिशबाजी की अनुमति होगी।
उन्होंने कहा कि क्रिसमस और नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भी राज्य के लोगों को रात 11:55 बजे से 12:30 बजे तक 35 मिनट के लिए लोगों को पटाखे छोड़ने की अनुमति होगी।
Advertisement
Next Article