W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Punjab News: पटियाला जिला प्रशासन ने 274 शस्त्र लाइसेंस किए निलंबित

पंजाब में पटियाला जिला प्रशासन ने 274 शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं और बंदूक संस्कृति को कथित बढ़ावा देने वाले आग्नेयास्त्रों और गीतों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

05:08 PM Nov 19, 2022 IST | Desk Team

पंजाब में पटियाला जिला प्रशासन ने 274 शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं और बंदूक संस्कृति को कथित बढ़ावा देने वाले आग्नेयास्त्रों और गीतों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

punjab news  पटियाला जिला प्रशासन ने 274 शस्त्र लाइसेंस किए निलंबित
Advertisement
पंजाब में पटियाला जिला प्रशासन ने 274 शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं और बंदूक संस्कृति को कथित बढ़ावा देने वाले आग्नेयास्त्रों और गीतों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है।पटियाला की उपायुक्त साक्षी साहनी ने शनिवार को कहा कि एक लाइसेंस पर दो से अधिक आग्नेयास्त्र होने के मामले में यह कार्रवाई की गयी है।अधिकारी ने कहा कि कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है और लाइसेंस धारकों से पूछा गया है कि इसे क्यों नहीं रद्द किया जाना चाहिये। उल्लेखनीय है कि एक लाइसेंस पर दो हथियार रखने की अनुमति है।
Advertisement
लाइसेंस की एक सूची भी साझा की 
अधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी कार्यालय ने किसी भी आपराधिक कदाचार के सत्यापन के लिए पुलिस विभाग के साथ लगभग 30,000 शस्त्र लाइसेंस की एक सूची भी साझा की है।पंजाब सरकार ने आग्नेयास्त्रों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर 13 नवंबर को प्रतिबंध लगा दिया था तथा कथित तौर पर बंदूक संस्कृति और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गीतों को भी प्रतिबंधित कर दिया है।कानून व्यवस्था की स्थिति पर विपक्ष की आलोचना का सामना करने के बाद सरकार ने नियमों को कड़ा कर दिया।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×