India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Chandigarh सीमा पर किसानों ने डाला डेरा, भारी संख्या में पुलिस तैनात

10:57 AM Nov 27, 2023 IST
Farmers Protest In Chandigarh
Advertisement

Farmers Protest In Chandigarh: किसानों ने मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर जगतपुरा में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान चंडीगढ़ शहर में घुसने से रोकने के लिए संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। जिसके बाद किसानों ने चंडीगढ़ सीमा (Chandigarh border) पर ही डेरा ड़ाल लिया।

आपको बता दें कि किसान संगठनों की तरफ से एमएसपी और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर 26 से 28 नवंबर तक चंडीगढ़ में धरना प्रदर्शन की घोषणा की गई थी। किसान संगठनों का आरोप है कि दिल्ली में किसान आंदोलन के समय सरकार की तरफ से एमएसपी लागू करने का आश्वासन दिया गया था।जिसे अभी तक लागू नहीं किया गया है।

पंचकूला में करीब 1 हजार किसान पहुंचे

पंजाब के दूरदराज के इलाकों से किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर चंडीगढ़ में धरना देने की तैयारी में पहुंचे थे, लेकिन भारी पुलिस बल ने उन्हें चंडीगढ़ में नहीं घुसने दिया दिया तो किसान बावा व्हाइट हाउस फेज-11 से जगतपुरा चौक तक सड़क के दोनों तरफ बैठ गए। किसान नेताओं का कहना है कि सोमवार को होने वाली बैठक के बाद ही आगे कोई फैसला लिया जाएगा। जगतपुरा में करीब 5 हजार किसान पहुंच चुके है तो वहीं पंचकूला में करीब 1 हजार किसान पहुंचे है।

किसान धरना स्थल पर गुरु पर्व मनाएंगे

Farmers Protest In Chandigarh: दरअसल, चंडीगढ़ की सीमाओं पर धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही।वो राज्यपाल को अपनी बात बताने के लिए चंडीगढ़ कूच करना चाहते है। इस बार के धरने में एक बात खास यह भी दिखाई दी कि धरने में महिलाओँ की संख्या भी काफी है।किसानों ने कहा कि वो धरना स्थल पर गुरु पर्व मनाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article