For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Punjab Weather : गर्मी ने तोड़ा रिकाॅर्ड, लगातार 30 दिनों से लू की तपिश में तप रहे लोग

10:36 AM Jun 20, 2024 IST
punjab weather   गर्मी ने तोड़ा रिकाॅर्ड  लगातार 30 दिनों से लू की तपिश में तप रहे लोग
Punjab Weather

Punjab Weather : पंजाब में इन दिनों रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी का कहर लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पहली बार लगातार 30 दिनों तक लू चली है। इस साल लू और भीषण गर्मी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग के अमुसार,15 मई से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाना शुरू हो गया था और लू भी चलने लगी थी। मई में तापमान 42 से 46 डिग्री के बीच रहा। पूर्वानुमान के अनुसार आगे भी लू जारी रह सकती है।

Highlight : 

  • पंजाब में इन दिनों रिकॉर्डतोड़ गर्मी
  • 55 साल में पहली बार लंबे समय तक चली लू
  • दिन का तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री अधिक

पंजाब में रिकॉर्डतोड़ गर्मी

पंजाब में इन दिनों रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ रही है। पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 55 साल में पहली बार लगातार इतने दिनों तक लू चली है। भीषण गर्मी की वजह से लोगों को कई तरह की बीमारियों से भी जुझना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अमुसार,15 मई से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाना शुरू हो गया था और लू भी चलने लगी थी। मई में तापमान 42 से 46 डिग्री के बीच रहा।

55 साल में पहली बार लंबे समय तक चली लू

मौसम विभाग के अनुसार 55 साल में पहली बार शहर में लगातार लंबे समय तक लू चली है। जून में भी यही स्थिति बनी हुई है। रिकार्ड के मुताबिक 15 मई से 19 जून के दौरान केवल तीन दिन पांच, छह व सात जून को तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच रहा। बाकी अन्य सभी दिनों में 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच ही दर्ज किया गया।हालांकि मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार 12 मई से 19 जून तक तापमान लगातार 42 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा हैं।

दिन का तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री अधिक

जून में दिन का तापमान लगातार सामान्य से पांच से सात डिग्री अधिक रहा। 40 डिग्री से अधिक तापमान होने पर लू की स्थिति बन जाती है। ऐसा पहले के सालों में कभी भी नहीं देखने को मिला। बड़ी बात यह भी है कि पूर्व के वर्षों में कई दिनों तक लगातार लू चली थी, लेकिन उस दौरान पश्चिमी विक्षोभ की वजह से वर्षा होने के बाद दोबारा तापमान नहीं बढ़ा और न ही लू चली, लेकिन इस साल पांच जून को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ और आठ जून तक उसका असर रहा। इससे तापमान कम रहा, लेकिन आठ जून से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होते ही जिले में फिर से लू चलनी शुरू हो गई, जो अभी तक जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Saumya Singh

View all posts

Advertisement
×