India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

पंजाब में बदला मौसम, देर रात तेज आंधी तूफान से गिरे पेड़, IMD जारी किया ये अलर्ट

10:24 AM Mar 30, 2024 IST
Advertisement

पंजाब (Punjab) में अचानक मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार की देर रात तेज आंधी तूफान के कारण कई जगह पेड़ गिर गए। जिससे बिजली सप्लाई बाधित हो गई। मौसम विभाग ने पंजाब में शनिवार व रविवार के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। दो दिन में पंजाब में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इसके साथ ही ओलावृष्टि व बारिश होने के भी आसार हैं।

तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के विशेषज्ञ शिवइंद्र के मुताबिक बारिश होने से दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। लेकिन इसके बाद सोमवार से अधिकतम तापमान में दोबारा से वृद्धि दर्ज की जाएगी।शुक्रवार को पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे यह अब सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। सबसे कम 15 डिग्री के तापमान के साथ लुधियाना सबसे ठंडा रहा। वहीं 35 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ पटियाला सबसे गर्म बना रहा।

अधिकतम तापमान के सामान्य से ऊपर रहने के चलते बढ़ रही गर्मी

फिलहाल पंजाब में गर्म हवाओं का कहर शुरू नहीं हुआ है। लेकिन अधिकतम तापमान के सामान्य से ऊपर रहने के चलते गर्मी बढ़ रही है। शुक्रवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और यह सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक हो गया है। अमृतसर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री, लुधियाना का 33.6 डिग्री, बठिंडा का 33.0, फरीदकोट का 32.0, बरनाला का 33.5, फिरोजपुर का 30.8 और जालंधर का 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। उधर अमृतसर का न्यूनतम तापमान 18.0, पटियाला का 17.0, बठिंडा का 16.0, फरीदकोट का 16.2, बरनाला का 15.5 और जालंधर का 16.6 डिग्री दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article