W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Punjab: मानसा में किसानों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प, कई पुलिसकर्मी जख्मी

पंजाब के मानसा में किसानों ने बड़ा बवाल किया है। प्रदर्शनकारी किसान और पुलिस आमने-सामने हो गए। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

05:34 AM Dec 05, 2024 IST | Ranjan Kumar

पंजाब के मानसा में किसानों ने बड़ा बवाल किया है। प्रदर्शनकारी किसान और पुलिस आमने-सामने हो गए। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

punjab  मानसा में किसानों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प  कई पुलिसकर्मी जख्मी
Advertisement

पंजाब के मानसा में आज किसानों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई है। इसमें एसएचओ का हाथ टूट गया। वहीं, कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठीचार्ज किया है। किसानों ने पुलिस पर पथराव किया। दूसरी ओर कुछ किसानों के जख्मी होने की सूचना है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा कि मानसा के लेलेवाला गांव में पुलिस और किसानों में झड़प हो गई। किसानों के मनसा से लेलेवाला तक मार्च करने से तनाव बढ़ गया। दरअसल, गुजरात गैस पाइपलाइन परियोजना को लेकर किसानों में आक्रोश है।

तलवंडी साबो से मानसा वाया संगरूर की ओर जा रहे थे किसान

पुलिस ने बयान दिया है कि जब किसान उत्तेजित हुए तो लाठीचार्ज करना पड़ा। झड़प के दौरान तीन थानेदार और कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं। सभी किसान तलवंडी साबो से मानसा वाया संगरूर की ओर आ रहे थे। किसानों को तितर-बितर करने को पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कुछ किसान घायल हो गए।

इलाके में शांति

घटना देर रात की है। पुलिस के अनुसार अब शांति है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल खतरे से बाहर हैं।

विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान

बता दें, किसान विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कल पंजाब की सीमाओं से किसानों का दिल्ली कूच फिर होगा। कांग्रेस के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग पूनिया ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को दिल्ली जाने से रोक रही है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
×