देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बता दें पंजाब (Punjab) में बढ़ती ठंड से परेशान लोग घरों में दुबके रहने पर मजबूर हो गए हैं।इस दौरान मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए ठंड और धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार पंजाब के ज्यादातर जिलों में घने से बेहद घना कोहरा पड़ेगा। कई जगहों पर सीवियर कोल्ड डे रहेगा और साथ में शीत लहर भी चलेगी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की साइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकतर जिलों में शनिवार की सुबह तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। हरियाणा में सबसे कम तापमान 3 डिग्री नारनौल व पंजाब में 3.8 डिग्री पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया।पंजाब के अमृतसर का पारा 7.2 डिग्री रहा, लुधियाना का 4.9 डिग्री रहा। जो सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे है। पटियाला का तापमान 5.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम और बठिंडा का 4.0 डिग्री रहा और यह सामान्य से 1.0 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा पठानकोट का 6.6 डिग्री, नवांशहर का 5.4 डिग्री दर्ज किया गया।

बढ़ती ठंड का असर ट्रेनों पर भी पड़ने लगा है। सुबह के समय घने कोहरे की वजह से पंजाब आने एवं जाने वालीं 30 से अधिक गाड़ियां अपने निर्धारित समय से 2 से 6 घंटे देरी से चलीं। इनमें मुंबई सीएसएमटी-अमृतसर एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, स्वराज एक्सप्रेस प्रमुख हैं।