पंजाबी सिंगर काका ने फिर शुरू किया ऑटो रिक्शा चलाना?, सिंगर को इस हाल मे देख आपको भी होगी हैरानी
फेमस पंजाबी सिंगर काका एक के बाद एक सुपरहिट गाने देकर दुनियाभर मे मशहूर हो चुके है। उनके गानो पर लाखो लोगो के दिल धड़क उठते है। लेकिन अब लगता है सिंगर का फिर से बुरा वक़्त शुरू हो गया है। उनकी हालात इस कदर बिगड़ गयी है जिसकी वजह से अब वो ऑटो रिक्शा चलाने पर मजबूर हो गए है।
05:05 PM Jul 14, 2022 IST | Desk Team
फेमस पंजाबी सिंगर काका एक के बाद एक सुपरहिट गाने देकर दुनियाभर मे मशहूर हो चुके है। उनके गानो पर लाखो लोगो के दिल धड़क उठते है। उनकी आवाज़ एकदम एकदम खरे सोने की तरह है। हाल ही मे उनके कुछ गानो की वजह से उनकी पॉपुलैरिटी और भी ज़्यादा बढ़ गयी। सिंगर का गाना सूरमा और टेम्पोरेरी प्यार काफी पसंद किया गया।
Advertisement
इन गानो ने धुंआधार व्यूज बटोरे और इसके साथ ही काका भी रातो- रात स्टार बन गए। जिसके बाद से काका लगातार छाए हुए हैं। लेकिन अब लगता है सिंगर का फिर से बुरा वक़्त शुरू हो गया है। उनकी हालात इस कदर बिगड़ गयी है जिसकी वजह से अब वो ऑटो रिक्शा चलाने पर मजबूर हो गए है। जी हां, अब काका का ऑटो रिक्शा चालत हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है।
एक लेटेस्ट वीडियो में वो ऑटो रिक्शा चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। काका इस वीडियो में ऑटो चलाने के साथ पंजाबी गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर अब फैंस अलग- अलग अंदाज़े लगा रहे है।
किसी को लग रहा है कि यव उनका उनका पुराना वीडियो है, तो कोई सोच रहा है कि सिंगर पीकर ऑटो चला रहे है। कुछ लोगो का मानना है कि काका पूरानी यादो को ताज़ा करने के लिए एक बार फिर वही काम कर रहे है जो वो मशहूर होने से पहले किया करते थे।
बता दें काका ने किसी प्रोडक्शन कंपनी की मदद के बिना ही इतनी सफलता हासिल की है। उनके पिता एक राजमिस्त्री के तौर पर काम करते हैं। बीटेक की पढ़ाई करने के बाद काका ने पूरी तरह से अपने गाने पर फोकस किया। काका ने कई सिंगिंग कॉम्पीटीशन में भाग लिया है। वो ना सिर्फ अपने गानों में आवाज देते हैं बल्कि उसे लिखते भी वो खुद ही हैं।
Advertisement