Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ट्रंप के Tariff Attack के बीच जल्द भारत आएंगे Putin! रूस ने दिया बड़ा संकेत

09:40 PM Aug 07, 2025 IST | Amit Kumar
Putin

ट्रंप के Tariff Attack के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर Putin इस महीने के अंत तक भारत का दौरा कर सकते हैं। यह जानकारी रूसी मीडिया ने दी है। बताया गया है कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल हाल ही में रूस के दौरे पर गए थे और वहीं पर उन्होंने पुतिन की यात्रा को लेकर संकेत दिए।

रूस की राजधानी मॉस्को में अजीत डोभाल ने रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु से मुलाकात की। इस दौरान डोभाल ने कहा कि भारत और रूस के बीच गहरे और मजबूत रिश्ते बन चुके हैं, जिनका दोनों देश काफी महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि यह संबंध एक रणनीतिक साझेदारी का उदाहरण हैं। डोभाल ने बताया कि राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा इसी महीने के अंत में तय हुआ है, जो दोनों देशों के लिए अहम होगा।

क्रेमलिन ने भी दी पुष्टि

इससे पहले क्रेमलिन के एक वरिष्ठ अधिकारी यूरी उशाकोव ने भी पुष्टि की थी कि Putin भारत आएंगे। उन्होंने बताया कि यह यात्रा भारत-रूस की सालाना द्विपक्षीय शिखर बैठक के तहत हो रही है। उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं के बीच हर साल मुलाकात का समझौता है, और इस बार बारी रूस की है।

Putin का पिछला दौरा

राष्ट्रपति Putin ने पिछली बार 6 दिसंबर 2021 को भारत का दौरा किया था। उस समय नई दिल्ली में 21वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ था। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पिछले साल दो बार रूस की यात्रा कर चुके हैं। पहली बार जुलाई में 22वें शिखर सम्मेलन में और दूसरी बार अक्टूबर में ब्रिक्स सम्मेलन के लिए कजान गए थे।

Advertisement

संबंधों में आ रही और मजबूती

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मार्च में ‘रूस और भारत: द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया एजेंडा’ नामक सम्मेलन में बताया था कि भारत और रूस के बीच राजनीतिक संवाद तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के नेताओं का इसमें अहम योगदान रहा है और अब पुतिन की भारत यात्रा की तैयारी चल रही है।

भारत-रूस संबंधों की खासियत

रूसी विदेश मंत्रालय और क्रेमलिन ने भी यह स्पष्ट किया है कि भारत और रूस के रिश्ते रणनीतिक हैं और यह किसी भी बाहरी दबाव से प्रभावित नहीं होते। इन संबंधों की बुनियाद आपसी सम्मान, समानता और सहयोग पर टिकी है। दोनों देश आर्थिक, रक्षा और तकनीकी क्षेत्रों में लगातार एक-दूसरे के साथ काम कर रहे हैं।

विक्ट्री डे पर नहीं जा पाए थे PM मोदी

हालांकि प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति Putin ने रूस में आयोजित विक्ट्री डे समारोह में आमंत्रित किया था, लेकिन वह इसमें शामिल नहीं हो पाए थे। इसके बावजूद, मोदी ने पुतिन को भारत आने का न्योता दिया, जिसे पुतिन ने स्वीकार कर लिया है।

Trump Tariffs Impact: भारत के किन सेक्टर्स को होगा सबसे ज्यादा नुकसान?

Trump Tariffs Impact: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ दो बड़े टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। यह फैसला भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील में असफलता और रूस से भारत की तेल खरीद के कारण लिया गया है। अब भारत से अमेरिका को किए जाने वाले निर्यात पर कुल 50 प्रतिशत तक का टैरिफ लग सकता है, जिससे दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों पर बड़ा असर पड़ेगा।

क्या है टैरिफ का मामला?

डोनाल्ड ट्रंप ने दो टैरिफ लगाए हैं: 25% टैरिफ जो ट्रेड डील फेल होने के चलते लगाया गया है और यह गुरुवार से लागू हो गया है। वहीं 25% अतिरिक्त टैरिफ जो 27 अगस्त से लागू होगा, रूस से तेल खरीदने के चलते यह दंडस्वरूप लगाया गया है। इस तरह भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लग जाएगा।

Trump Tariffs Impact: भारत-अमेरिका व्यापार की स्थिति

वित्त वर्ष 2024-25 में भारत और अमेरिका के बीच कुल 131.8 अरब डॉलर का व्यापार हुआ, जिसमें:

  • भारत का निर्यात: 86.5 अरब डॉलर
  • भारत का आयात: 45.3 अरब डॉलर

इस टैरिफ के बाद भारत के निर्यात पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है, खासकर कुछ प्रमुख सेक्टर्स में।

आगे पढ़ें..

Advertisement
Next Article