W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत एडिनबरा कैथड्रल से लंदन लाया जा रहा है

ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की स्कॉटलैंड से लंदन की अंतिम यात्रा शुरू हो गई हैं जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। महारानी का ताबूत मंगलवार को एडिनबरा कैथड्रल से लंदन ले जाया जा रहा है।

11:04 PM Sep 13, 2022 IST | Shera Rajput

उनके बेटे और ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय उत्तरी आयरलैंड से लंदन के लिए रवाना हो गए हैं। उनकी उत्तरी आयरलैंड की यात्रा के समय क्षेत्र के नेताओं के बीच एकजुटता देखने को मिली जो अन्यथा ब्रिटिश और आयरिश पहचान और शाही परिवार के मुद्दे पर गहरे तक विभाजित नजर आते हैं।
Advertisement
बैगपाइपर की शोक धुनों के बीच ध्वज में लिपटे महारानी के ताबूत को कैथड्रल से बाहर लाया गया और इस दौरान एडिनबरा में हवाई अड्डे के रास्ते के दोनों ओर कतार में खड़े लोग अपनी महारानी को अंतिम विदाई देते नजर आए। ताबूत को हवाई अड्डे पर ले जाते समय महारानी की बेटी प्रिंसेस एनी भी पीछे वाहन में थीं।
Advertisement
इससे पहले करीब 24 घंटे तक महारानी के ताबूत को कैथड्रल में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था जहां पर हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। महारानी का गत बृहस्पतिवार को 96 साल की उम्र में बाल्मोरल एस्टेट में निधन हो गया था। वह 70 साल से ब्रिटेन में शासन कर रही थीं।
महाराजा चार्ल्स तृतीय अपनी मां के ताबूत की आगवानी करने के लिए बेलफास्ट से लंदन पहुंच चुके हैं, जहां बकिंघम पैलेस में पूरी रात ताबूत को रखा जाएगा।
महारानी के ताबूत को बुधवार को संसद भवन ले जाया जाएगा, जहां उसे चार दिन रखा जाएगा। महारानी का अंतिम संस्कार सोमवार को होगा।
इससे पहले महारानी के निधन पर शाही परिवार के प्रति प्रेम को व्यक्त करने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग बेलफास्ट स्थित शाही परिवार के आधिकारिक आवास हिल्सबरा कैसल के नजदीक कतारों में नजर आए।
कैसल के दरवाजे पर महारानी को श्रद्धांजलि देने के लिए फूलों की चादर जैसी बिछी है। चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला भीड़ का अभिवादन करने के लिए कुछ समय के लिए कार से उतरे और बच्चों सहित वहां मौजूद लोगों से मिले।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×