Queen Elizabeth II Funeral : वेस्टमिंस्टर एबे में 19 सितंबर को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 19 सितंबर को लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न 11 बजे होगा। बकिंघम पैलेस ने शनिवार को यह घोषणा की।
10:54 PM Sep 10, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 19 सितंबर को लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न 11 बजे होगा। बकिंघम पैलेस ने शनिवार को यह घोषणा की।
Advertisement
अंतिम संस्कार से पहले दिवंगत ब्रिटिश महारानी का पार्थिव शरीर चार दिनों तक वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा जाएगा, जहां जनता उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेगी।
Advertisement
महल के बयान में कहा गया है, ‘‘इस दौरान आम जनता को महारानी को श्रद्धांजलि देने के लिए वेस्टमिंस्टर हॉल जाने का अवसर मिलेगा।’’ बयान के अनुसार, ‘‘सोमवार 19 सितंबर की सुबह अंतिम दर्शन की अवधि समाप्त हो जाएगी और ताबूत को वेस्टमिंस्टर के पैलेस से वेस्टमिंस्टर एबे तक ले जाया जाएगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ महारानी के अंतिम संस्कार के लिए प्रार्थना की जाएगी।’’
Advertisement
इसके बाद विंडसर की यात्रा के लिए ताबूत को जुलूस के साथ वेस्टमिंस्टर एबे से लंदन में वेलिंगटन आर्क ले जाया जाएगा। विंडसर में यह अंतिम यात्रा विंडसर कैसल में सेंट जॉर्ज चैपल पर खत्म होगी जहां महारानी के दिवंगत पति – प्रिंस फिलिप, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग की समाधि है।
ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का बृहस्पतिवार को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थीं। उन्होंने 70 साल तक शासन किया।

Join Channel