Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

R. Prajnanananda बने भारत के नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी, उज चेस कप मास्टर्स 2025 का खिताब जीता

02:15 PM Jun 29, 2025 IST | Juhi Singh

भारत के 19 साल के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने उज चेस कप मास्टर्स 2025 का खिताब जीत लिया है और इसके साथ ही भारत के सबसे टॉप रेटेड शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। इस जीत के बाद उनकी लाइव रेटिंग 2778.3 हो गई है, जिससे वह दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी बन गए हैं। इस जीत के साथ उन्होंने डी. गुकेश (2776.6) और अर्जुन एरिगैसी (2775.7) जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है, जो पहले भारत के टॉप रैंकिंग खिलाड़ी माने जा रहे थे। अब गुकेश और अर्जुन दुनिया की रैंकिंग में छठे स्थान पर खिसक गए हैं। दुनिया में अभी भी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन (2839.2) टॉप पर बने हुए हैं।

Advertisement

 

उज्बेकिस्तान में खेले गए इस टूर्नामेंट के अंतिम दिन प्रज्ञानानंदा एक अंक पीछे चल रहे थे। उनके सामने नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव और जावोखिर सिंदारोव थे, जो अंक तालिका में आगे थे। लेकिन अंतिम राउंड में अब्दुसत्तोरोव को हराकर उन्होंने खुद को बराबरी पर ला खड़ा किया। अर्जुन एरिगैसी अगर अपनी बाजी जीतते, तो मुकाबला और कड़ा होता, लेकिन उनका मैच ड्रा हो गया। तीनों खिलाड़ी प्रज्ञानानंदा, अब्दुसत्तोरोव और सिंदारोव बराबरी पर आ गए थे, इसलिए मुकाबला टाईब्रेक राउंड तक गया। पहले टाईब्रेक में प्रज्ञानानंदा ने सफेद मोहरों से दोनों खिलाड़ियों को हराया, लेकिन काले मोहरों से हार गए। दूसरे टाईब्रेक में उन्होंने सिंदारोव को काले मोहरों से हराया और अब्दुसत्तोरोव से ड्रॉ खेला। सिंदारोव ने अब्दुसत्तोरोव को हराया, जिससे प्रज्ञानानंदा को खिताब मिल गया।

यह प्रज्ञानानंदा की इस साल की तीसरी क्लासिकल टूर्नामेंट जीत है। इससे पहले वे टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट, ग्रैंड शतरंज टूर सुपरबेट क्लासिक (रोमानिया) भी जीत चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने स्टीफन अवग्यान मेमोरियल में उपविजेता स्थान भी हासिल किया था। भारत के पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने सोशल मीडिया पर प्रज्ञानानंदा को बधाई दी। उन्होंने लिखा “उज्बेकिस्तान शतरंज कप जीतने के लिए प्रज्ञानानंदा को बधाई। यह इस साल उनकी तीसरी बड़ी क्लासिकल जीत है। उन्होंने अर्जुन एरिगैसी और अब्दुसत्तोरोव जैसे मजबूत खिलाड़ियों को हराया। वह अब दुनिया के चौथे नंबर पर और भारत में सबसे ऊपर हैं।”

Advertisement
Next Article