W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मोदी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने शिवराज को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत अनेक केंद्रीय नेताओं और राज्य के विभिन्न नेताओं ने उनके 62वें जन्मदिन के अवसर पर आज शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ और यशस्वी जीवन की और कामना की हैं।

12:27 PM Mar 05, 2021 IST | Desk Team

मोदी ने राज्य को विकास की ‘‘नई ऊंचाइयों ’’ पर ले जाने के लिए उनकी प्रशंसा की। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा के ऊर्जावान नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं। उन्होंने अपने नेतृत्व में राज्य को विकास की नई ऊंचाइयां दी हैं। मैं उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’’

इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष श्री नड्डा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजीजू, रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों और प्रदेश भाजपा नेताओं ने भी चौहान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। चौहान ने ट्वीट के जरिए सभी के प्रति आभार जताया है।

चौहान 2005 से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन वर्ष 2018 के राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद वह 15 महीने सत्ता से दूर रहे। हालांकि कांग्रेस विधायकों के दलबदल के बाद वह फिर से मुख्यमंत्री बने और बाद में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के कारण खाली सीट पर हुए उपचुनाव में उनकी पार्टी ने जीत दर्ज की।

शिवराज ने अपने जन्मदिन पर बेलपत्र का पौधा रोपा

शिवराज सिंह ने अपने जन्मदिन पर सुबह सबसे पहले अपने निवास पर बेलपत्र का पौधा रोपा। जानकारी के अनुसार इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मंत्री विजय शाह, प्रभुराम चौधरी, हितानंद और लोकेंद, पाराशर आदि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के स्वागत में उनके संकल्प अनुसार आज कोई भी व्यक्ति फूल माला अथवा गुलदस्ता लेकर नहीं आया। आगंतुकों ने चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं पौधे भेंटकर दी।

मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी पार्क में मीडिया के साथ पौधारोपण किया। उन्होंने बरगद सहित लगभग 25 प्रजातियों के पौधे रोपे। चौहान ने इस अवसर पर धरती को बचाने के लिए पेड़ लगाने के इस पवित्र सामाजिक अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए मीडिया तथा अन्य सभी की सराहना की तथा धन्यवाद दिया। चौहान ने अपने निवास पर अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय तथा कुणाल ने नारियल, शमी तथा आंवले के पौधे रोपे।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×