W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

खराब मौसम के कारण असम नहीं जा सके राहुल, ‘महाजोत’ को जिताने की अपील के साथ जारी किया वीडियो

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को खराब मौसम होने के कारण असम में चुनाव प्रचार के लिए नहीं जा सके, हालांकि उन्होंने वीडियो जारी कर राज्य के लोगों का आह्वान किया कि वे प्रदेश की पहचान, इतिहास एवं संस्कृति की रक्षा के लिए विपक्षी ‘महाजोत’ (महागठबंधन) को जीत दिलाएं।

06:44 PM Mar 30, 2021 IST | Ujjwal Jain

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को खराब मौसम होने के कारण असम में चुनाव प्रचार के लिए नहीं जा सके, हालांकि उन्होंने वीडियो जारी कर राज्य के लोगों का आह्वान किया कि वे प्रदेश की पहचान, इतिहास एवं संस्कृति की रक्षा के लिए विपक्षी ‘महाजोत’ (महागठबंधन) को जीत दिलाएं।

खराब मौसम के कारण असम नहीं जा सके राहुल  ‘महाजोत’ को जिताने की अपील के साथ जारी किया वीडियो
Advertisement
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को खराब मौसम होने के कारण असम में चुनाव प्रचार के लिए नहीं जा सके, हालांकि उन्होंने वीडियो जारी कर राज्य के लोगों का आह्वान किया कि वे प्रदेश की पहचान, इतिहास एवं संस्कृति की रक्षा के लिए विपक्षी ‘महाजोत’ (महागठबंधन) को जीत दिलाएं।
Advertisement
उनके तय चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक, उन्हें तारापुर सिलचर, डिमा हसाओ और कारबी आंगलोंग में जनसभाओं को संबोधित करना था। राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कहा, ‘‘आज ख़राब मौसम की वजह से आप सब के बीच नहीं पहुंच पाया, लेकिन मेरा और महाजोत का संदेश साफ़ है कि असम को 5 गारंटी से उन्नति और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ाएंगे। इस उद्देश्य के लिए आप महाजोत को भारी मतों का समर्थन दें।’’
Advertisement

उन्होंने कांग्रेस के पांच प्रमुख चुनावी वादों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘असम में सीएए (संशोधित नागरिकता कानून) को लागू नहीं करने देंगे क्योंकि यह राज्य की पहचान, इतिहास और संस्कृति पर हमला है। हम राज्य की पहचान, इतिहास और संस्कृति की रक्षा करेंगे।’’
Advertisement
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह वादा फिर दोहराया कि प्रदेश में उनकी पार्टी की अगुवाई में सरकार बनने पर बड़े पैमाने पर नए रोजगार का सृजन किया जाएगा तथा चाय बागानों में काम करने वालों के लिए प्रतिदिन 365 रुपये की मजदूरी तय की जाएगी।

इससे पहले, राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि असम की जनता समझ गई है कि ‘जुमलों’ और प्रगति का आपस में कोई संबंध नहीं है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘चाय बाग़ान मज़दूरों समेत करोड़ों दिहाड़ी मज़दूरों के आंसू पोंछने के लिए केंद्र सरकार ने क्या किया? जुमलों और प्रगति का आपस में कोई सम्बंध नहीं है- जनता ये समझ गई है।’’
असम विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में मतदान हो रहा है। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को संपन्न हो चुका है। दूसरे चरण का मतदान एक अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान छह अप्रैल को होगा।
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×