Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

स्कूटी पर सवार होकर मिजोरम के पूर्व सीएम से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

12:13 PM Oct 17, 2023 IST | Jyoti kumari

मिजोरम के दूसरे दिन के दौरे पर राहुल गांधी ने मंगलवार को मिजोरम के पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला से मिले, कांग्रेस सांसद थनहवला स्थित आवास तक पहुंचने के लिए दोपहिया वाहन पर पीछे बैठे दिखाई दिए। पहले दिन राहुल गांधी ने चानमारी से राजभवन तक पदयात्रा में शामिल थे। उन्होंने यात्रा के दौरान कहा, भारत जोड़ो यात्रा ने विविध भाषाओं, धर्मों, संस्कृतियों और परंपराओं को एक धागे में पिरोया है।

कांंग्रेस ने राहुल के दौरे के बाद उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

भाजपा ने मणिपुर में उस विचार को नष्ट कर दिया। हम उन्हें और एमएनएफ को मिजोरम में भी ऐसा करने की अनुमति नहीं देंगे। राहुल गांधी के मिजोरम दौरे के बाद कांग्रेस पार्टी ने आगामी मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की सूची भी जारी की, कांग्रेस ने आइज़वाल पूर्व-I निर्वाचन क्षेत्र से लालसांगलुरा राल्ते को मैदान में उतारा है, जो वर्तमान में मिज़ो नेशनल फ्रंट के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा के पास है।

जानिए कांग्रेस ने किन दिग्गजों को मैदान में उतारा

मिजोरम कांग्रेस कमेटी के प्रमुख लालसावता को आइजोल पश्चिम-III से मैदान में उतारा गया है, वहीं लालनुनमाविया चुआंगो को आइजोल उत्तर-I से पार्टी का टिकट दिया गया है। इसके अलावा, लालरिंडिका राल्ते हाचेक से, लालमिंगथांगा सेलो डंपा से और लालरिनमाविया आइजोल उत्तर-द्वितीय से चुनाव लड़ेंगे। 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा में, मिजो नेशनल फ्रंट ने 2018 के चुनावों में विजयी होने के लिए 37.8 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 26 सीटें हासिल कीं। कांग्रेस को पांच और बीजेपी को एक सीट पर जीत मिली।

Advertisement
Advertisement
Next Article