Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राहुल गांधी पर लगा 1000 रुपये का जुर्माना, भाजपा के नेता पर राहुल ने की थी अपमानजनक टिप्पणी

06:45 PM May 17, 2024 IST | Gautam Kumar

Rahul Gandhi Fined: कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर झारखंड हाईकोर्ट ने 1000 रुपए का जुर्माना (Rahul Gandhi Fined) लगया है। ये जुर्माना झारखंड हाईकोर्ट में एक मुकदमे को लेकर चल रही सुनवाई में जवाब दाखिल करने में देरी होने की वजह से लगाया गया है। आपको बता दें की राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2024 वायनाड लोकसभा सीट और रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे है.

Highlights:

Rahul Gandhi Fined 1000 रुपये

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi Fined) पर चाईबासा के एमपी-एमएलए कोर्ट ने भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी से जुड़े एक केस में कारवाई करते हुये 1000 रुपये का जुर्माना लगाया है, जिसे निरस्त करने के लिए उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इस याचिका पर पिछले महीने हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने उन्हें राहत दी थी और चाईबासा कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। मामले में राहुल गांधी को जवाब दाखिल करने को कहा गया था। चाईबासा निवासी प्रताप कटियार नामक शख्स ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि उन्होंने वर्ष 2018 में कांग्रेस के अधिवेशन में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।

क्या बोले थे राहुल

राहुल गांधी (Rahul Gandhi Fined) ने कहा था कि कांग्रेस में कोई हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता है। कांग्रेसजन किसी हत्यारे को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार नहीं कर सकते हैं, यह भाजपा में ही पॉसिबल है। इस शिकायत के वाद चाईबासा कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ अप्रैल 2022 में जमानती वारंट जारी किया था। इस पर राहुल गांधी की ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया गया। इसके बाद कोर्ट ने फरवरी, 2024 में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद वह हाईकोर्ट पहुंचे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article