W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राहुल गांधी पहुंचे अलीगढ़, हाथरस भगदड़ में मृतकों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

09:08 AM Jul 05, 2024 IST | Yogita Tyagi
राहुल गांधी पहुंचे अलीगढ़  हाथरस भगदड़ में मृतकों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन से शुक्रवार सुबह यहां मुलाकात की। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी। राहुल गांधी सुबह दिल्ली से सड़क मार्ग से हाथरस के लिए रवाना हुए। उनके साथ कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष अजय राय, पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रभारी अविनाश पांडे, पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद हैं।

  • राहुल गांधी ने हाथरस भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन मुलाकात की
  • राहुल गांधी सुबह दिल्ली से सड़क मार्ग से हाथरस के लिए रवाना हुए
  • कांग्रेस नेता सुबह करीब 7.15 बजे अलीगढ़ के पिलखना गांव पहुंचे

सुबह हाथरस के लिए रवाना हुए राहुल



कांग्रेस नेता सुबह करीब 7.15 बजे अलीगढ़ के पिलखना गांव पहुंचे। इसके बाद राहुल गांधी हाथरस के विभव नगर इलाके में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। पुलिस के अनुसार दो जुलाई को भगदड़ की घटना में जान गंवाने वाले 121 लोगों में से 17 अलीगढ़ से थे और 19 लोग हाथरस से थे। राय ने को बताया, ‘‘राहुल सुबह करीब 5.10 बजे दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हुए थे।’’

ये रहेगा दिनभर का कार्यक्रम



उन्होंने राहुल गांधी के दिन भर के कार्यक्रम का ब्योरा साझा करते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी अलीगढ़ के पिलखना में हाथरस कांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह हाथरस के नवीपुर खुर्द के पास ग्रीन पार्क और विभव नगर में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।’’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×