Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राहुल गांधी ने किया बापू को याद, कहा- 'भारत को जोड़ने का रास्ता महात्मा गांधी ने दिखाया'

09:52 AM Oct 02, 2023 IST | NAMITA DIXIT

आज 2 अक्टूबर को देश भर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती मनाई जा रही है। बता दें देशवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ उनकी लड़ाई के लिए और मानवता के रास्ते पर चलने के लिए बताई गईं उनकी बातों को याद किया।इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी ने भी गांधी जयंती के मौके पर बापू को याद किया है।उन्होंने कहा है कि भारत को जोड़ने का रास्ता महात्मा गांधी ने ही दिखाया था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल ने लिखा
आपको बता दें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल ने लिखा, 'सत्य, अहिंसा और सौहार्द का रास्ता, भारत को जोड़ने का रास्ता महात्मा गांधी ने ही दिखाया था। बापू को उनकी जयंती पर शत शत नमन.' उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जो भारत जोड़ो यात्रा का है। बता दें कि पिछले साल कन्याकुमारी से 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई थी, जो 30 जनवरी को कश्मीर में जाकर समाप्त हुई। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने लगभग 4000 किमी का पैदल सफर तय किया।
भारत जोड़ो यात्रा की सोच महात्मा गांधी जी की थी- राहुल


इस दौरान राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर किया।बता दें वीडियो में भारत जोड़ो यात्रा के दृश्य हैं। वीडियो की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के उस बयान से होती है, जिसमें वह कहते हैं, 'खुद में वो बदलाव लाइए, जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं.' इसमें महात्मा गांधी के उन पलों को दिखाया गया है, जिसमें वह लोगों से मिल रहे हैं और उनके साथ यात्रा पर निकल रहे हैं। वीडियो में राहुल कहते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा की सोच महात्मा गांधी जी की थी।ये रास्ता महात्मा गांधी ने हिंदुस्तान को दिया था।
वीडियो में गांधी जी चरखा चलाते हुए दिखाई दिए
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे कहा कि बापू ने उस देश का सामना इसलिए किया, क्योंकि वह सच्चाई पर चलने वाले व्यक्ति थे। वीडियो के बैकग्राउंड में रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम को भी बजते हुए सुना जा सकता है।वीडियो के अंत में गांधी जी को चरखा चलाते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement
Advertisement
Next Article