For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Rahul Gandhi अपने जन्मदिन पर नए घर में हुए शिफ्ट, कहां है नया आशियाना

जन्मदिन पर राहुल गांधी का नया आशियाना

03:35 AM Jun 19, 2025 IST | Shivangi Shandilya

जन्मदिन पर राहुल गांधी का नया आशियाना

rahul gandhi अपने जन्मदिन पर नए घर में हुए शिफ्ट  कहां है नया आशियाना

राहुल गांधी ने अपने 55वें जन्मदिन पर पांच, सुनहरी बाग रोड स्थित नए सरकारी आवास में शिफ्ट होकर इसे खास बना दिया। यह आवास उन्हें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर मिला था। राहुल ने इस मौके पर कांग्रेस परिवार को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका प्यार और समर्थन उन्हें प्रेरित करता है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस ख़ास मौके पर कांग्रेस नेता आज अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। वह अब पांच, सुनहरी बाग़ रोड स्थित सरकारी आवास में रहेंगे। यह बंगला उन्हें पिछले साल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी अपने नए आवास में बुधवार को ही शिफ्ट हो गए। यह जगह सुरक्षा और संसदीय व्यवस्था की लिहाज से खास है।

राहुल ने एक्स पर किया पोस्ट

आज जन्मदिन के खास मौके पर जब राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे तो उन्होंने इस दौरान एक्स पर एक पोस्ट किया। पोस्ट में लिखा, “”कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी, हमारे सभी नेताओं और कांग्रेस परिवार के हर एक बब्बर शेर और शेरनी का शुभकामनाओं और समर्थन के लिए धन्यवाद. आपका प्यार और हौसला हर दिन मुझे प्रेरणा देता है। हम एक साथ खड़े हैं – सच के लिए, न्याय के लिए, भारत के लिए.”

राहुल का कहां हुआ था जन्म

इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली में हुआ था। वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता हैं। वे भारत के सबसे पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के परनाती हैं। इनका परिवार शुरू से भारत की राजनीति में अपना योगदान दिया है। राहुल की मां का नाम सोनिया गांधी हैं, जो कांग्रेस की नेता है और पिता का नाम राजिव गांधी था, जो वे एक पूर्व पीएम थे।

कहां से की हैं पढ़ाई?

इंदिरा गांधी की मौत के बाद राहुल गांधी को घर पर ही पढ़ाया गया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अपनी यूनिवर्सिटी की पढ़ाई शुरू की और बाद में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया, लेकिन 1991 में अपने पिता की हत्या के बाद वे विंटर पार्क, फ्लोरिडा के रोलिंस कॉलेज चले गए। उन्होंने 1994 में स्नातक की डिग्री और एक साल बाद ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज से मास्टर डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने भारत लौटने और मुंबई में एक फर्म स्थापित करने में मदद करने से पहले यूनाइटेड किंगडम में एक कंसल्टिंग फर्म के साथ काम किया। राहुल गांधी की राजनीतिक सफर साल 2004 में शुरू हुई आज वो एक सफल राजनेता के तौर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं।

Rahul Gandhi Education : जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं राहुल गांधी, पहचान छिपाकर हासिल की डिग्रियां

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×