टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

राहुल गांधी ने जो बाइडन को दी शुभकामनाएं, बोले- लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है

डेमोक्रेटिक नेता जो बाइडन ने बुधवार को अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति और कमला देवी हैरिस ने देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।

09:12 AM Jan 21, 2021 IST | Desk Team

डेमोक्रेटिक नेता जो बाइडन ने बुधवार को अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति और कमला देवी हैरिस ने देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।

डेमोक्रेटिक नेता जो बाइडन ने बुधवार को अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति और कमला देवी हैरिस ने देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। इसके बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जो बाइडन के अमेरिकी राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को शुभकामनाएं दी और कहा कि अमेरिका में लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है। 
Advertisement

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका को उसके लोकतंत्र के नए अध्याय की बधाई। राष्ट्रपति बाइडन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को शुभकामनाएं।’’ 

उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा ‘‘मैं आशा करता हूं कि हमारे सभी नेता 78 साल के जो बाइडन को देख रहे होंगे जो अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ ले रहे हैं जिन्होंने बंटे हुए देश को एकजुट करने और उसकी आत्मा को बहाल करने का संकल्प लिया है।’’ 

उन्होंने यह भी ट्वीट किया, ‘‘मैं आशा करता हूं कि हमारे नेता कमला हैरिस को अमेरिका की उप राष्ट्रपति पद की शपथ लेते हुए देख रहे होंगे और विविधिता और बहुलता की सीख ले रहे होंगे। यह भी उम्मीद करता हूं कि भारत अपनी विविधता और बहुलता का हमेशा जश्न मनाएगा।’’ 

Advertisement
Next Article