Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हिमाचल प्रदेश में राहुल गांधी की 3 रैलियां, प्रियंका गांधी करेंगी 2 रोडशो

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे जबकि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दो रोडशो करेंगी। यह जानकारी

08:22 PM May 09, 2019 IST | Desk Team

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे जबकि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दो रोडशो करेंगी। यह जानकारी

शिमला : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे जबकि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दो रोडशो करेंगी। यह जानकारी कांग्रेस की एक नेता ने बृहस्पतिवार को दी।

हिमाचल प्रदेश की लोकसभा की सभी चार सीटों..शिमला (सु), मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा..के लिए मतदान आम चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 19 मई को होगा।

हिमाचल प्रदेश के लिए कांग्रेस मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि राहुल गांधी ऊना, सोलन और मंडी में एक..एक रैली को संबोधित करेंगे और प्रियंका गांधी ठियोग और सुरेंद्रनगर में रोडशो करके मतदाताओं से समर्थन मांगेंगी।

‘INS विराट को टैक्सी बनाया’: पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास बोले- छुट्टी पर नहीं थे राजीव गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष अपनी पहली रैली ऊना में 10 मई को संबोधित करेंगे। गांधी हमीरपुर से पार्टी उम्मीदवार रामलाल ठाकुर के समर्थन में रैली करेंगे जिनका मुकाबला भाजपा के वर्तमान सांसद अनुराग ठाकुर से है। रामलाल श्री नैना देवीजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं।

पाटिल ने कहा कि यद्यपि राहुल गांधी की सोलन (शिमला लोकसभा सीट) और मंडी रैलियों के लिए तिथियों को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि ये रैलियां 15 मई और 16 मई को होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह से प्रियंका गांधी के रोडशो की संभावित तिथि 17 मई है। तिथियों को जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

पाटिल ने कहा कि यद्यपि एक चीज निश्चित है, वह यह कि राहुल गांधी मंडी में एक रैली को संबोधित करेंगे और प्रियंका गांधी मंडी लोकसभा क्षेत्र में एक रोडशो करेंगी जहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के पौत्र आश्रय शर्मा भाजपा के वर्तमान सांसद रामस्वरूप शर्मा के खिलाफ मैदान में हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शर्मा के समर्थन में मंडी में अपनी पहली चुनावी रैली को 10 मई को संबोधित करना पहले से तय है।

मंडी लोकसभा सीट राज्य में सबसे चर्चित सीटों में से एक है जहां से भाजपा विधायक अनिल शर्मा के पुत्र आश्रय शर्मा कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। अनिल ने हाल में हिमाचल प्रदेश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था।

आश्रय ने मंडी से भाजपा का टिकट मांगा था लेकिन नहीं मिलने पर वह अपने दादा सुखराम के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। चूंकि मंडी जयराम ठाकुर का गृह जिला है मंडी लोकसभा सीट पर उनकी भी प्रतिष्ठा दांव पर है।

Advertisement
Advertisement
Next Article