टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

महिलाओं का बहुत सम्मान करता है राहुल : जिंटा

प्रीति जिंटा ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगा कि राहुल फिर से फार्म में लौट आया है। वह बहुत अच्छा लड़का है। जो कुछ हुआ वह बीती बात है।

01:10 PM Apr 06, 2019 IST | Desk Team

प्रीति जिंटा ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगा कि राहुल फिर से फार्म में लौट आया है। वह बहुत अच्छा लड़का है। जो कुछ हुआ वह बीती बात है।

नई दिल्ली : किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालकिन और मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने शुक्रवार कहा कि भारतीय बल्लेबाज के एल राहुल महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं और यह दुखद है कि एक कार्यक्रम के दौरान अपनी और हार्दिक पांड्या की आपत्तिजनक टिप्पणियों के कारण उन्हें देश भर में आलोचनाएं झेलनी पड़ी।

Advertisement

राहुल और पंड्या दोनों को ‘कॉफी विद करण’ कार्यक्रम में विवादास्पद टिप्पणियों के कारण अस्थायी निलंबन झेलना पड़ा। प्रीति जिंटा  स्वयं इस कार्यक्रम में भाग ले चुकी हैं। इन दोनों का निलंबन हटा दिया गया लेकिन उन्हें अब भी लोकपाल डी के जैन द्वारा की जा रही बीसीसीआई की जांच की सामना करना है।

प्रीति जिंटा ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगा कि राहुल फिर से फार्म में लौट आया है। वह बहुत अच्छा लड़का है। जो कुछ हुआ वह बीती बात है। जिस तरह से चीजों को पेश किया गया उससे मुझे बुरा लगता है लेकिन आपको जिंदगी में इन चीजों से सीख मिलती है।

Advertisement
Next Article