W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मोदी के किसान संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये भाजपा ने कमर कसी

भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर 25 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी द्वारा किये जाने वाले किसान संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है।

02:25 AM Dec 20, 2020 IST | Desk Team

भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर 25 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी द्वारा किये जाने वाले किसान संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है।

मोदी के किसान संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये भाजपा ने कमर कसी
Advertisement
भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर 25 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी द्वारा किये जाने वाले किसान संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को किसान संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
Advertisement
साथ ही गोरखपुर, काशी, ब्रज व पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्षों व विधायकों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर संवाद भी किया। पार्टी ने तय किया है कि प्रदेश मे अपने सभी संगठनात्मक मण्डलों सहित 2500 से अधिक स्थानों पर ’’किसान संवाद कार्यक्रम’’ से आमजन और पार्टी कार्यकर्ता सामुहिक रूप से जुड़।
Advertisement
श्री राधामोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी के नेतृत्व में केन्द, सरकार गांव, गरीब, किसान को समर्पित सरकार है। उन्होंने कहा कि देश में किसानों के हितों में जितना कार्य मोदी सरकार कर रही है। उतना पहले हुआ होता है तो आज किसानों की स्थिति कहीं बेहतर होती। कृषि क्षेत्र में मोदी सरकार ने बजट आंवटन में महत्वपूर्ण ढ़ग से वृद्धि की है। यूपीए सरकार के कार्यकाल में 2013-14 के 21933 करोड़ रूपये की तुलना में वर्ष 2020-21 में छह गुना यानि 134399 करोड़ रूपये का बजट दिया।
Advertisement
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के माध्यम से किसानों के खातों में 95979 करोड़ रूपये का हास्तान्तरण हुआ जिसमें 10.59 करोड़ किसान परिवार लाभान्वित हुआ। उन्होंने नए कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष द्वारा भ्रम व झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि काफी विचार विर्मश के बाद भारत की संसद ने कृषि सुधारों को कानूनी रूप दिया। इन सुधारों से न सिर्फ किसानों के अनेक बंधन समाप्त हुए है बल्कि उन्हें नए अधिकार भी मिले है नए अवसर भी मिले है।
प्रदेश प्रभारी ने कहा कृषि सुधार कानूनों को लेकर विपक्ष भ्रम फैलाकर किसानों को बरगलाने की कोशिश में जुटा है जबकि सच यह है कि एमएसपी मूल्य मिलता रहा है मिलता रहेगा। किसान अब अपनी फसल कही भी किसी को भी बेंच सकते है और ज्यादा मुनाफा कमा सकते है। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने किसानों को समस्त सुविधाएं डिजिटली उपलब्ध कराने के लिये डिजिटल एग्री स्टैक जिसके अंतर्गत यूनिवर्सल फार्मर्स सर्विस इंटरकाम के माध्यम से सभी किसानों को सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नये कृषि सुधारों में किसानों को न केवल अनेक सुविधाएं प्राप्त होगी बल्कि उन्हें नये अधिकार व अवसर भी मिलेंगे। विपक्ष केवल भ्रम व साजिश की राजनीति कर रहा है। यह स्पष्ट किया जा चुका है कि एमएसपी की व्यवस्था जारी रहेंगी। नई व्यवस्था से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अधिक विकल्प व सहूलियते प्राप्त हो सकेगी। किसानों के लिए नये अवसर तो पैदा ही होंगे उनकी कृषि भूमि पर किसी भी प्रकार की कोई आंच नहीं आयेगी।
पिछले 6 वर्षों में एमएसपी में बढ़त्तरी रही हो या खरीद रही है या गन्ना मूल्य का भुगतान रहा है या किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से देश के हर किसान को जोड़ना रहा हो। यह सब किसानों के हित विकास और सम्मान के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विपक्ष के लिए किसान वोट बैंक से अधिक कभी कुछ नहीं रहे।
Author Image

Advertisement
Advertisement
×