टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

घोटालों की रेल एक साल बाद जाएगी जेल : अशोक तंवर

NULL

02:22 PM May 07, 2018 IST | Desk Team

NULL

करनाल : हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ता के नशें में चूर होकर घोटालों पर घोटाला कर रही है। मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री और अधिकारी भ्रष्टाचार मिटाओ नहीं बल्कि भ्रष्टाचार बढाओं का रेल पर सवार हैं। लेकिन एक साल बाद यहीं रेल जेल भी जाएगी। होटल ज्वैलस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गई है। व्यायामशाला से लेकर पार्कों में लोहा लगाने तक घटोले हो रहें हैं। उन्होने यह भी कहा कि सबसे ज्यादा घोटाले तो करनाल में हो रहे है। यह घोटाला और कोई नहीं आर.एस.एस और भाजपा के लोग ही कर रहे हैं। भाजपा के राज में सबसे ज्यादा पैसा इन लोगों ने कमाया है और अधिकारियों ने मौज उड़ाई हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में तंवर ने कहा कि अब केवल एक साल बचा है। इसलिए मुख्यमंत्री, उनके मंत्री और अधिकारी लोगो की कमाई पर विदेश यात्रा कर सत्ता कर सुख भोग रहें हैं। क्योंकि उन्हें पता है कि एक साल बाद उन्हें पूछने वाला कोईं नहीं हैं। उन्होने सीएम से सवाल किया कि पहले जिन देशों की यात्रा उन्होंने कि है वहां से कितना विदेशी निवेश आया है। यू.के और इजराईल की विदेश यात्रा तो केवल मात्र दिखावा है। क्योंकि वहां से कुछ आने वाला नहीं हैं। मुख्यमंत्री तो सरकारी खर्चे पर मौज लेने जा रहे हैं। उन्होने कहा कि भाजपा को झेलना अब लोगो के बूते से बाहर हो गया है।

उन्होने कहा कि अब ब्राह्मण समाज ने भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हुड्डा की रथ यात्रा और उनकी साईकिल यात्रा केा लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अशोक तंवर ने कहा कि साईकिल दौड़ रही है और सबको जोड़ रही है। संगठन में जिसको मौका मिलें काम करना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश काग्रेंस के सचिव पंकज पुनिया, पूर्व सांसद ईश्वर सिंह, पूर्व मंत्री विजेन्द्र कादियान, जयपाल सिंह लाली, सतीश कुमार बंधु, राजकुमार कटारिया डा. सुनील पंवार, कृष्ण बसताड़ा तथा ज्ञान सहोता समेत कई नेता मौजूद थे।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Advertisement
Next Article