Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महाकुंभ 2025 के लिए रेलवे चलाएगा 13 हजार से ज्यादा ट्रेनें

प्रयागराज में आगामी महाकुंभ 2025 को लेकर सभी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है।

07:08 AM Dec 28, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

प्रयागराज में आगामी महाकुंभ 2025 को लेकर सभी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आगामी महाकुंभ 2025 को लेकर सभी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। इसी बीच उत्तर मध्य रेलवे ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस पवित्र आयोजन के दौरान इंडियन रेलवे का मुख्य उद्देश्य लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित और कुशल बनाने के लिए पूरी सुविधा प्रदान करना है। ताकि वे आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंचकर इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकें।

Advertisement

13 हजार से ज्यादा ट्रेनों का संचालन

इस आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के शामिल होगी। जिसके लिए उत्तर मध्य रेलवे 13,000 से अधिक ट्रेनों का संचालन करेगी। इन ट्रेनों में 10,000 से अधिक नियमित गाड़ियां यात्रियों की सेवा में होंगी। इसके अलावा, 3,000 से अधिक विशेष गाड़ियां चलाई जाएंगी। विशेष ट्रेनों में 2000 आउटवर्ड गाड़ियां होंगी (जिन्हें आयोजन से बाहर जाने के लिए संचालित किया जाएगा), जबकि 800 इनवर्ड गाड़ियां (वापसी की यात्रा के लिए) होंगी।

रिंग रेल मेमू सेवा की व्यवस्था

महाकुम्भ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रिंग रेल मेमू सेवा शुरू की जाएगी। यह सेवा अयोध्या, काशी और चित्रकूट जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा को सहज और सुगम बनाएगी। तीर्थयात्रियों को इस सेवा के माध्यम से बिना किसी परेशानी के सीधी यात्रा का अनुभव मिलेगा।

प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव

महाकुम्भ 2025 के दौरान भीड़भाड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की यात्रा को आसान बनाने के लिए, 23 जोड़ी (कुल 46 ट्रेनों) को प्रयागराज और नैनी जंक्शन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। यह पहल तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक और आरामदायक बनाएगी।

Advertisement
Next Article