टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Rajasthan: संगठनात्मक चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस करेगी चर्चा, राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का भी करेंगे प्रस्ताव

राजस्थान कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव को लेकर आज दोपहर दो बजे जयपुर स्तिथ पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बैठक करेगी। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के करीब 400 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

02:51 PM Sep 17, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव को लेकर आज दोपहर दो बजे जयपुर स्तिथ पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बैठक करेगी। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के करीब 400 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

राजस्थान कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव को लेकर आज दोपहर करीब दो बजे जयपुर स्तिथ पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बैठक करेगी। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के करीब 400 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। गौरतलब है की अगले वर्ष राज्य में विधानसभा के चुनाव होने है। 
Advertisement
कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल 
पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि डेलीगेट्स कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव भी करेंगे और इसे दिल्ली मुख्यालय भेजेंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई अन्य नेता शामिल होंगे। पार्टी प्रवक्ता के अनुसार  राज्‍य के सभी 400 ब्लॉकों से चुनकर आये राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रतिनिधियों को पहचान पत्र दिए जायेंगे।
Advertisement
Next Article