टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

राजस्थान : CM गहलोत से मुलाकात के बाद बदले चांदना के सुर, BJP को दी यह नसीहत

राजस्थान में खेल मंत्री अशोक चांदना द्वारा पद से मुक्त करने वाले ट्वीट के बाद अब उनके सुर बदल गए है।

10:10 AM May 28, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान में खेल मंत्री अशोक चांदना द्वारा पद से मुक्त करने वाले ट्वीट के बाद अब उनके सुर बदल गए है।

राजस्थान में खेल मंत्री अशोक चांदना द्वारा पद से मुक्त करने वाले ट्वीट के बाद अब उनके सुर बदल गए है। दरअसल शुक्रवार को उनकी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मुलाकात के बाद उन्होंने अपने तेवर नरम कर लिए हैं। बता दें कि, चांदना शाम को से मिले और देर रात सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि उनकी मुख्यमंत्री से सभी विषयों पर सार्थक और लंबी चर्चा हुई। वे राजस्थान कांग्रेस परिवार के अभिभावक हैं, जो निर्णय करेंगे, वो सही करेंगे।

Advertisement


सीएम गहलोत से खुद को पद से मुक्त करने की कही थी बात

खेल मंत्री चांदना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपना घर देखे, कांग्रेस परिवार मिशन 2023 के लिए एकजुट और लामबंद है। उल्लेखनीय है कि चांदना ने गुरुवार देर रात को ट्वीट कर कहा था ‘‘मुख्यमंत्री जी मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है कि मुझे इस जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर मेरे सभी विभागों का चार्ज श्री कुलदीप रांका को दे दिया जाए, क्योंकि वैसे भी वो ही सभी विभागों के मंत्री है।


मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा था गंभीरता से न ले उनकी बात

चांदना के ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा था कि, उन्होंने तनाव एवं काम के दबाव में इस तरह की बात की होगी, इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। खेल मंत्री चांदना के बयान के बाद कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां सहित कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

Advertisement
Next Article